Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP MLA Chhotelal's grandson fired at; 65,000 snatched.

Agra News: भाजपा विधायक छोटेलाल के पाैत्र पर फायरिंग, 65 हजार छीने

Thu, 25 Jun 2026 02:22 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
BJP MLA Chhotelal's grandson fired at; 65,000 snatched.
आगरा। फतेहाबाद से भाजपा विधायक छोटेलाल वर्मा के पाैत्र के साथ ताजगंज क्षेत्र में मारपीट की गई। दो युवकों ने कार में दबोचने के बाद पिस्टल तान दी। कार में रखे 65 हजार रुपये छीन लिए। विधायक के पाैत्र ने बचने का प्रयास किया। इस पर एक आरोपी ने फायरिंग कर दी। वह किसी तरह बच गए। बाद में कार से भागकर जान बचाई। घटना के बाद भी आरोपी धमकी दे रहे हैं। इससे पीड़ित दहशत में हैं। उनका कहना है कि शिकायत के बाद भी पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज नहीं की है। आपसी विवाद बताकर पल्ला झाड़ा जा रहा है।
विज्ञापन

दया नगर, राजपुर चुंगी निवासी हर्ष वर्मा ने बताया कि उनका कोल्ड स्टोर और स्कूल है। वह 22 जून की रात 12:30 बजे वो दोस्त को उसके घर छोड़कर लाैट रहे थे। रास्ते में खाना खाने के लिए रुके थे। अनप्लग्ड कोर्टयार्ड आई लव आगरा के पास थे, तभी परिचित फतेहाबाद निवासी सोनू वर्मा का फोन आया। उसने मिलने की बात कही। वह उससे मिलने के लिए तैयार हो गया। आई लव आगरा पर वह काली गाड़ी (स्काॅर्पियो) में अपने साथी कलाल खेरिया निवासी धर्मेंद्र राजपूत के साथ मिल गया।
विज्ञापन

आरोप है कि सोनू अपनी गाड़ी से उतरकर उनकी गाड़ी में बैठ गया। इसके बाद शराब पिलाने की कहने लगा मगर हर्ष ने मना कर दिया। वो नशे में था। मना करने पर बहस करने लगा। इस दाैरान पिस्टल निकालकर धमकाना शुरू कर दिया। बाद में 500 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिए। उन्होंने बातचीत की वीडियो बना ली। मोबाइल देखकर सोनू ने अभद्रता शुरू कर दी। मोबाइल बंद करने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तभी उसका साथी धर्मेंद्र भी वहां पहुंच गया। उसने पीछे से पकड़ लिया। इसी बीच सोनू ने कार में रखे 65,200 रुपये निकाल लिए। आरोप है कि गले की चेन और ब्रेसलेट भी छीनने की कोशिश करने लगे। इस पर वो कार से उतर आए। शोर मचा दिया। यह देखकर सोनू ने पिस्टल से फायर कर दिया। इसमें वो बाल-बाल बच गए। इसके बावजूद आरोपी नहीं माने। पीड़ित ने किसी तरह जान बचाई मगर आरोपी कॉल करके धमकी देते रहे। अपने चाचा को भी जानकारी दी। बाद में थाना ताजगंज पहुंचकर तहरीर दी है।



समझाैता हुआ, नहीं दी तहरीर : डीसीपी
डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि मामला आपसी विवाद का है। जिन लोगों पर आरोप लगाया था, वह परिचित हैं। विवाद के बाद दोनों में समझाैता हो गया। शिकायत भी नहीं दी गई है। उधर, विधायक छोटेलाल वर्मा का कहना है कि पाैत्र के साथ घटना की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed