{"_id":"659ae2ec7ea9f4793a080eca","slug":"bjp-misleads-the-common-man-by-lying-dimple-mainpuri-news-c-174-1-sagr1039-10463-2024-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा झूठ बोलकर आम आदमी को करती गुमराह : डिंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा झूठ बोलकर आम आदमी को करती गुमराह : डिंपल
Sun, 07 Jan 2024 11:14 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 07 Jan 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
किशनी/कुसमरा। विधानसभा किशनी क्षेत्र में सपा सांसद डिंपल यादव ने रविवार को गांव पृथ्वीपुर में विधायक निधि के विकास कार्यों का लोकार्पण किया। ग्रामीणों से कहा कि भाजपा से बचकर रहें। भाजपा झूठ बोलकर आम आदमी को गुमराह करने का काम करती है। आगामी लोकसभा का चुनाव आम चुनाव नहीं संविधान बचाने का चुनाव होगा।
सांसद ने कहा कि पार्टी का शीर्ष नेतृत्व तय करेगा कि गठबंधन में कौन रहेगा और कौन नहीं रहेगा। हमको पूरा भरोसा है कि मैनपुरी की जनता उपचुनाव की तरह ही आगामी लोकसभा चुनाव में भी साथ देगी। भाजपा के लोग सपा कार्यकर्ताओं को डरा धमका रहे हैं पर सपा के कार्यकर्ता डरने वाले नहीं है। आज किसान नौजवान परेशान है। गांव का युवा शिक्षित होना चाहता है पर भाजपा नहीं चाहती कि गांव का युवा शिक्षित बने। इससे पूर्व सांसद का चेयरमैन किशनी के आवास पर स्वागत हुआ।
पूर्व सांसद तेजप्रताप यादव, विधायक ब्रजेश कठेरिया, जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य, पूर्व विधायक राजू यादव, संध्या कठेरिया, बिल्लू यादव, विपिनराज यादव, डैनी यादव, गौरव वाल्मीकि मौजूद रहे।
विज्ञापन
कुसमरा क्षेत्र के गांव ढंढौस के अंबेडकर पार्क में अनुसूचित जाति के लोगों की बैठक में सांसद ने कहा कि कुछ लोग राम की बात करते हैं। वह अगर भगवान राम के सच्चे भक्त हैं तो उनके आदर्शों को अपने जीवन उतारें। अन्यथा सब जानते है कि वह राम को मोहरा बनाकर वोट की राजनीति करते हैं। सांसद ने डॉक्टर अंबेडकर, महात्मा बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। रामपाल सिंह यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुमन यादव, रेखा यादव, सूरज सिंह, संजीव श्रीवास्तव, रामस्वरूप जाटव, रामप्रकाश जाटव, रामचरन जाटव मौजूद रहे।