फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP minister and MLA said about Akhilesh-Shivpal agreement for mainpuri by-election 2022

Mainpuri Bypolls: अखिलेश-शिवपाल का समझौता, भयमुक्त होगा मैनपुरी उपचुनाव, कैबिनेट मंत्री बोले- सपा हारेगी

Sat, 19 Nov 2022 08:36 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 19 Nov 2022 08:36 PM IST
सार

प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने कहा कि उपचुनाव भयमुक्त माहौल में होगा। हर मतदाता मतदान करेगा। मतदान प्रभावित और बाधित करने की कोशिश पूरी नहीं होने दी जाएगी। 

विज्ञापन
BJP minister and MLA said about Akhilesh-Shivpal  agreement for mainpuri by-election 2022
कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह व अन्य नेता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी में लोकसभा उपचुनाव को लेकर स्टेशन रोड पर क्रिश्चियन मैदान के सामने कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने कहा कि ये उपचुनाव राजनीति की दिशा तय करेगा। भाजपा कार्यकर्ता हमेशा चुनाव के लिए तैयार रहते हैं। भाजपा उपचुनाव जीतेगी। सपा को हार का सामना करना पड़ेगा। 
विज्ञापन

भयमुक्त माहौल में होगा उपचुनाव 

प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने कहा कि उपचुनाव भयमुक्त माहौल में होगा। हर मतदाता मतदान करेगा। मतदान प्रभावित और बाधित करने की कोशिश पूरी नहीं होने दी जाएगी। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि इस बार मैनपुरी लोकसभा सीट पर कमल खिलेगा। सपा का मिथक टूट जाएगा। सपा की गुंडागर्दी से परेशान मतदाता भाजपा के पक्ष में मतदान करेंगे। विधायक रामनरेश अग्निहोत्री, सरिता भदौरिया, सुशील शाक्य, सुमंत गुप्ता, आलोक गुप्ता, जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान, प्रेमसिंह शाक्य, अशोक चौहान, नरेंद्र राठौर, दिनेश वशिष्ठ, मानवेंद्र सिंह, सौरभ दुबे, राहुल चतुर्वेदी, ममता राजपूत, विमला राजपूत, साधना तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

इसलिए किया चाचा-भतीजे ने समझौता 

वहीं भोगांव के जीटी रोड स्थित एक मैरिज होम में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में एटा सदर विधायक विपिन कुमार उर्फ डेविट वर्मा ने कहा कि जो लोग मैनपुरी सीट को अपना मान रहे हैं। उनका घमंड उपचुनाव में टूट जाएगा। इस बार उपचुनाव में सपाइयों की गुंडागर्दी नहीं चलने दी जाएगी। लोकतांत्रिक तरीके से पारदर्शी मतदान होगा। कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि इस बार भाजपा जसवंतनगर से जीत दर्ज कराते हुए मैनपुरी जनपद की ओर बढ़ेगी। रघुराज सिंह शाक्य ने कहा कि चाचा और भतीजे ने सीट बचाने को समझौता कर लिया है। पूर्व मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री,  जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान, प्रेमसिंह शाक्य, अशोक चौहान, ब्लॉक प्रमुख अस्मिता राजपूत, बृज प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता, पूर्व एमएलसी सुधाकर वर्मा, भल्लू चौहान, दिनेश वशिष्ट मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed