{"_id":"5cfd3792bdec2207594b2c48","slug":"bjp-mayor-statement-over-aligarh-child-murder-case-in-tundla","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ मासूम हत्याकांडः भाजपा मेयर बोलीं, दोषियों को सरेआम फांसी हो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ मासूम हत्याकांडः भाजपा मेयर बोलीं, दोषियों को सरेआम फांसी हो
Sun, 09 Jun 2019 10:15 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sun, 09 Jun 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
महापौर नूतन राठौर (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़ के टप्पल में हुई घटना की जितनी निंदा की जाए कम है। ऐसे लोगों को सरेआम फांसी पर चढ़ाया जाना चाहिए। यह कहना था रविवार को गांव हुसैनपुर में एक धार्मिक कार्यक्रम में पहुंची फिरोजाबाद मेयर नूतन राठौर का।
फिरोजाबाद विधायक मनीष असीजा ने कहा कि एक ओर सरकार बेटियों को बचाने और पढ़ाने की मुहिम चला रही है, वहीं ऐसे लोगों की वजह से मानवता शर्मसार हो रही है।
इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष अमोल यादव ने नारियल तोड़कर गांव की सीसी निर्माण का शिलान्यास किया। उन्होंने बताया कि करीब 300 मीटर के इस सीसी निर्माण में करीब 24 लाख का खर्च आएगा।

यह मुख्य मार्ग से जाहरवीर बाबा मंदिर तक बनाई जाएगी। जिलाध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, जसराना विधायक रामगोपाल उर्फ पप्पू लोधी, शिकोहाबाद विधायक डा. मुकेश वर्मा ने भाजपा सरकार की उपलब्धियों को बताईं।
इस मौके पर नानकचंद्र अग्रवाल, पूर्व विधायक मोहनदेव शंखवार, जिला महामंत्री दीपक चौधरी, जगन सेठ, नीलम दिवाकर, पूर्व प्रधान रश्मि सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन बृज क्षेत्र मंत्री उदय प्रताप सिंह ने किया।
इस मौके पर नानकचंद्र अग्रवाल, पूर्व विधायक मोहनदेव शंखवार, जिला महामंत्री दीपक चौधरी, जगन सेठ, नीलम दिवाकर, पूर्व प्रधान रश्मि सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन बृज क्षेत्र मंत्री उदय प्रताप सिंह ने किया।