फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP may field outside candidate to defeat SP in Mainpuri Lok Sabha by-election 2022

Mainpuri By Election 2022: सपा का तिलिस्म तोड़ने के लिए भाजपा का इस नेता पर दांव, जोरों पर है चर्चा

Sun, 06 Nov 2022 09:17 PM IST
धीरेन्द्र सिंह नीलेश शर्मा, मैनपुरी
नीलेश शर्मा, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 06 Nov 2022 09:17 PM IST
सार

मैनपुरी लोकसभा सीट पर होने वाले उपुचनाव के लिए बिगुल बज चुका है। ऐसे में दलों में प्रत्याशी के लिए मंथन शुरू हो गया है। माना जा रहा है कि इस चुनाव में भाजपा बाहरी पर दांव लगा सकती है।
 

विज्ञापन
BJP may field outside candidate to defeat SP in Mainpuri Lok Sabha by-election 2022
भाजपा, सपा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव को महीना भर भी नहीं है। पांच दिसंबर को मैनपुरी लोकसभा सीट पर मतदान होगा। सभी दल प्रत्याशी को लेकर मंथन कर रहे हैं। मुकाबला सपा और भाजपा में ही माना जा रहा है। ऐसे में मतदाताओं की नजर भी इन्हीं दो दलों पर हैं। सैफई में सपा नेताओं ने प्रत्याशी को लेकर मंथन किया, वहीं भाजपा हाईकमान भी जल्द प्रत्याशी को मैदान में उतरने की कोशिश में है। सपा का तिलिस्म तोड़ने के लिए भाजपा बाहरी प्रत्याशी पर दांव खेल सकती है। भाजपा हाईकमान इसे उपचुनाव नहीं, 2024 के मुख्य चुनाव का सेमीफाइनल मान रही है।
विज्ञापन


मुलायम सिंह यादव की विरासत वाली सीट पर सपा की ओर से प्रत्याशी सैफई परिवार का ही होगा। इसको लेकर मंथन चल रहा है। पूर्व सांसद तेजप्रताप यादव के नाम की चर्चा भी खूब है। वहीं भाजपा में स्थानीय दावेदारों की लंबी लिस्ट है। बाहरी प्रत्याशी भी खूब जोर आजमाइश कर रहे हैं। एक नाम जसवंतनगर के शाक्य नेता का भी है। वह पूर्व में सपा से इटावा लोकसभा सीट का संसद में प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। पटियाली के एक शाक्य नेता की भी दावेदारी मजबूत मानी जा रही है। इसके साथ ही सिरसागंज के एक यादव नेता भी अपनी दावेदारी कर रहे हैं। 
विज्ञापन

बड़े नेता का नाम भी है चर्चा में 

भाजपा की ओर से प्रदेश के कद्दावर नेता का भी नाम चर्चा में है। शाक्य वोट को लुभाने के लिए पार्टी इस नेता पर भी दांव खेल सकती है। स्थानीय नेताओं की बात करें तो दस से अधिक लोगों ने टिकट के लिए दावेदारी की है। इनमें पूर्व प्रत्याशी के साथ ही पार्टी के कुछ जिला स्तरीय पदाधिकारी भी शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - UP News: मैनपुरी में लोकसभा उपचुनाव से पहले धौलपुर पहुंचे अखिलेश यादव, ये है वजह
 

बसपा-कांग्रेस में भी तैयारी

उपचुनाव को लेकर बसपा और कांग्रेस ने भी तैयारी शुरू कर दी है। बसपा पार्टी हाईकमान ने जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्र शाक्य और आगरा जोन कोआर्डीनेटरों को लखनऊ बुलाया गया है। जिलाध्यक्ष के अनुसार सोमवार को पार्टी हाईकमान के साथ बैठक होगी। वहीं कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष योगेश दीक्षित नौ नवंबर को पार्टी कार्यालय पर नेताओं के साथ बैठक करेंगे। बैठक में ही प्रत्याशी के नाम पर चर्चा हो सकती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed