{"_id":"5f3148658ebc3e3cba0b47b9","slug":"bjp-mainpuri-news-agr4542513147","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदले की भावना से काम कर रही प्रदेश सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदले की भावना से काम कर रही प्रदेश सरकार
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यालय पर बैठक में मौजूद कांग्रेस नेता
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। प्रदेश की भाजपा सरकार बदले की भावना से काम कर रही है। पुलिस मुठभेड़ के नाम पर घर से लोगों को ले जाकर उनकी हत्या की जा रही है। प्रदेश में अपराधों का सिलसिला थम नहीं रहा है। डॉक्टर कफील खान के खिलाफ लखनऊ के इशारे पर कार्रवाई की गई है। सोमवार को यह बातें कांग्रेस अल्प संख्यक विभाग के जिला चेयरमैन एवं पीसीसी सदस्य फैयाज अहमद सिद्दीकी ने कहीं।
कांग्रेस कार्यालय मंडी धर्मदास पर मंगलवार को पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में जमकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। गोरखपुर के सरकारी अस्पताल में चल रहे भ्रष्टाचार को उजागर करने पर लखनऊ के इशारे पर डॉक्टर कफील खान के खिलाफ झूठी रिपोर्ट दर्ज कराकर उनको जेल भेजा गया है।
प्रदेश सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है। डॉक्टर कफील खान को रिहा करके उन पर लगाए गए झूठे मुकदमे वापस लिए जाएं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनीता शाक्य ने कहा प्रदेश में सरकार बनने पर अपराधियों को जेल भेजने का मुख्यमंत्री का दावा झूठा साबित हो चुका है। मुख्यमंत्री की कथनी और करनी में अंतर है। पूर्व जिलाध्यक्ष संकोच गौड, धीरज श्रीवास्तव, मतीन अहमद सिद्दीकी, सरफराज अहमद सिद्दीकी, विनीत जैन मौजूद रहे।