{"_id":"5f1c6c448ebc3e63b25a0859","slug":"bjp-mainpuri-news-agr4520452136","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सरकार में ब्राह्मणों का हो रहा उत्पीडन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा सरकार में ब्राह्मणों का हो रहा उत्पीडन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार के शासन में ब्राह्मणों का उत्पीड़न करकेे उनको प्रताड़ित किया जा रहा है। सरकार बदले की भावना से काम कर रही है। मैनपुरी में नवोदय की छात्रा के परिवार वालों को अभी तक न्याय नहीं मिल सका है। यह बातें ब्राह्मण चेतना परिषद के संरक्षक पूर्व मंत्री जतिन प्रसाद ने शनिवार को कहीं।
शनिवार को पूर्व मंत्री जतिन प्रसाद ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से परिषद के बैनर तले सजातीय बंधुओं से सीधे संवाद किया। उन्होंने कहा भाजपा सरकार ब्राह्मणों का अस्तित्व ही समाप्त करना चाहती है। सोची समझी साजिश के तहत प्रदेश भर में ब्राह्मणों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। अपराधी बताकर निर्दोष ब्राह्मणों की पुलिस हत्या कर रही है। उन्होंने कहा मैनपुरी में नवोदय की छात्रा के परिवारीजनों को आज तक न्याय नहीं मिल सका है।
परिवार के लोग मुख्यमंत्री तक गुहार लगा चुके हैं। एसआईटी भी मामले का दबाव के चलते खुलासा नहीं कर पा रही है। ब्राह्मणों के स्वाभिमान की रक्षा के लिए ब्राहमण चेतना परिषद प्रदेश में आंदोलन चलाएगी। इस दौरान कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष संकोच गौड़, अनिल पालीवाल, अनिल दुबे, अरुण दीक्षित, अनिल शर्मा, रानू मिश्रा, मुकेश शुक्ला, पंकज तिवारी, सुनील पांडेय, विनोद शर्मा, अतुल दुबे, विकास मिश्रा, अशोक पांडेय, कौशल मिश्रा ने अपने विचार रखे।