फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bjp Leader Who Accused Sexual Assault With Girl Send Jail

मैनपुरी में बालिका से दुष्कर्म का मामला: आरोपी भाजयुमो नेता जेल भेजा, नाटकीय ढंग से अस्पताल में हुआ था भर्ती

Tue, 03 Aug 2021 12:09 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 03 Aug 2021 12:09 AM IST
सार

27 जुलाई को गोविंद चौहान ने अपने घर पर टीवी देखने आई 11 वर्षीय बालिका के साथ तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया था। वर्तमान में बालिका का उपचार मेडिकल कॉलेज सैफई में चल रहा है।

विज्ञापन
Bjp Leader Who Accused Sexual Assault With Girl Send Jail
दुष्कर्म का आरोपी भेजा जेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र में बालिका के साथ तमंचे के बल पर दुष्कर्म करने के आरोपी भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) नेता को पुलिस ने सोमवार को जेल भेज दिया। वांछित रविवार को जहर खाने के बाद तबियत बिगड़ने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिला अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। थाना क्षेत्र में विगत 27 जुलाई को गोविंद चौहान ने अपने घर पर टीवी देखने आई 11 वर्षीय बालिका के साथ तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया था। वर्तमान में बालिका का उपचार मेडिकल कॉलेज सैफई में चल रहा है।

विज्ञापन

मामले में पीड़ित परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। हालांकि घटना के बाद से ही आरोपी फरार था। इस बीच रविवार को नाटकीय ढंग से वह जिला अस्पताल में भर्ती हुआ। बताया गया कि उसने जहर खाकर जान देने की कोशिश की थी। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। इसके बाद किशनी पुलिस को सूचना दी गई। एसपी अशोक कुमार राय ने भी अस्पताल पहुंचकर आरोपी से पूछताछ की। सोमवार को आरोपी के डिस्चार्ज होते ही पुलिस उसे किशनी थाने ले आई। प्रभारी निरीक्षक बेगराम कश्यप ने मेडिकल कराने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन


नाटकीय ढंग से बाद में दोबारा खुद पहुंचा जिला अस्पताल 
किशनी में 11 साल की बालिका से दुष्कर्म करने का आरोपी रविवार को नाटकीय ढंग से जहर खाकर जिला अस्पताल पहुंचा था। एक बार पुलिस को देखकर वह अस्पताल से भाग गया। इसके बाद नाटकीय ढंग से दोबारा खुद ही अस्पताल पहुंचा, जहां उसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। बताया गया है कि किशनी में बालिका से दुष्कर्म का आरोपी गोविंद चौहान रविवार की सुबह 10:50 बजे जहर खाकर साथियों के साथ जिला अस्पताल पहुंचा था। यहां उसे भर्ती कर डॉक्टरों ने उपचार शुरू कर दिया। अस्पताल में पुलिस देखकर वह साथियों के साथ वहां से भाग गया। अस्पताल प्रशासन ने जहर खाकर आए युवक के भाग जाने की सूचना कोतवाली पुलिस को भेजी। करीब एक घंटे बाद 11:50 बजे गोविंद चौहान फिर से अस्पताल पहुंचा। ईएमओ डॉ.पीके दुबे ने उसे दोबारा भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया। इसी बीच यहां पहुंची कोतवाली पुलिस ने उसे हिरासत में लिया तब अस्पताल प्रशासन को पता चला कि युवक दुष्कर्म का आरोपी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गाड़ी में कौन थे 
जिला अस्पताल पहुंचे आरोपी के साथ दो गाड़ियां चल रहीं थीं, जिनमें कुछ भगवाधारी लोग मौजूद थे। जैसे ही एसपी जिला अस्पताल पहुंचे गाड़ियां और उनमें बैठे लोग गायब हो गए। 

मैनपुरी: 11 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी भाजयुमो नेता हिरासत में, अस्पताल में चल रहा इलाज
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed