{"_id":"64def40287ee20b4930a8c68","slug":"bjp-leader-tried-to-catch-shooter-after-being-shot-in-agra-up-news-2023-08-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: भाजपा नेता गोली लगने के बाद शूटर पर झपटे, फिसल गया हाथ और...; सीसीटीवी फुटेज आया सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: भाजपा नेता गोली लगने के बाद शूटर पर झपटे, फिसल गया हाथ और...; सीसीटीवी फुटेज आया सामने
Fri, 18 Aug 2023 10:00 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 18 Aug 2023 10:00 AM IST
सार
गोली लगने के बाद भी भाजपा नेता ने शूटर को दबोचने की कोशिश की थी। लेकिन घायल भाजपा नेता का हाथ फिसल गया और वे गिर गए। इस पूरी घटना का सीसीटीवी सामने आया है। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
भाजपा नेता को मारी गोली
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में भाजपा नेता राकेश कुशवाह पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस बेसुराग है। बुधवार को दो बदमाशों ने नगला धनी में भाजपा नेता को उनके घर के सामने गोली मारी थी। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इसमें एक शूटर दो तमंचे हाथ में लेकर राकेश के पास जाकर गोली मार देता है। इसके बाद भी राकेश ने साहस दिखाकर उससे दबोचने की कोशिश की लेकिन कामयाब नहीं हो सके थे।
विज्ञापन
बेटे ने दी थाने में तहरीर
परिजन ने बताया कि राकेश के पिता मथुरा प्रसाद कुशवाह की 30 अक्तूबर 2016 को हत्या हुई थी। वह हत्या के मुकदमे के वादी हैं। मुकदमा कोर्ट में ट्रायल पर है। उनकी गवाही होनी है। मुकदमे में समझौते के लिए उन पर दबाव बनाया जा रहा था। उन्होंने सुरक्षा की मांग की थी। उन्हें कोर्ट जाने के लिए अस्थायी सुरक्षा दी गई थी। राकेश का विवाद संपत्ति को लेकर अपनी बहनों और भाई से चल रहा है। पिता की हत्या में भी उनकी दो बहनें जेल गई थीं। बुधवार को हुई वारदात के संबंध में राकेश के बेटे दिव्यांश ने हरीपर्वत थाने में तहरीर दी है।ये भी पढ़ें - Pain In Joints: कम उम्र में क्यों हो रहा है घुटने में दर्द और पैरों में सूजन? ये लक्षण दिखते ही हो जाएं सावधान