फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man made this mistake After mobile stolen got shock of one lakh rupees

Agra: मोबाइल चोरी होने के बाद युवक कर बैठा ये गलती, लगा एक लाख रुपये का झटका

Mon, 14 Aug 2023 10:32 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 14 Aug 2023 10:32 AM IST
सार

मोबाइल चोरी होने के बाद युवक के होश उस समय उड़ गए, जब उसने अपना बैंक खाता चैक किया। बैंक खाते से एक लाख रुपये गायब हो गए। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की। 

 

विज्ञापन
young man made this mistake After mobile stolen got shock of one lakh rupees
मोबाइल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आगरा के ट्रांसयमुना थाना क्षेत्र के टेढ़ी बगिया में एक युवक का सब्जी लेते समय मोबाइल चोरी हो गया। 'मोबाइल ही तो चोरी हुआ है, क्या करना है' इस सोच के साथ युवक तसल्ली करके बैठ गया, लेकिन इसके बाद जो हुआ युवक के होश उड़ गए। साइबर ठगों ने युवक के खाते से ऑनलाइन एक लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए। उसने जब बैंक खाता देखा तब मामले की जानकारी हो सकी। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - संभल कर करें एटीएम का इस्तेमाल: पुलिस के हत्थे चढ़ा ऐसा गैंग, मशीन में गड़बडी कर करता था खाता खाली

विज्ञापन

यहां का है मामला 

जलेसर के बड़ा बाजार निवासी हरीश कुमार ने बताया कि उनकी पत्नी और बच्चे सिंकदरा आवास विकास काॅलोनी में रहते हैं। वह 11 अगस्त को उनसे मिलने के लिए आगरा आ रहे थे। टेढ़ी बगिया चौराहे पर गाड़ी से उतरकर सब्जी लेने लगे। सब्जी लेने के बाद जेब में हाथ डालकर देखा तो मोबाइल चोरी हो चुका था। इसके बाद वह घर आ गए। 

ये भी पढ़ें - Pain In Joints: कम उम्र में क्यों हो रहा है घुटने में दर्द और पैरों में सूजन? ये लक्षण दिखते ही हो जाएं सावधान

 

दूसरे मोबाइल पर आया रकम कटने का मैसेज 

उन्होंने देखा कि घर के दूसरे नंबर पर खाते से रुपये कटने के मैसेज आने लगे। चेक करने पर पता चला कि साइबर ठगों ने चाेरी हुए मोबाइल से ऑनलाइन एप के माध्यम से एक लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए।

ये भी पढ़ें - Agra Metro: दूसरे कॉरिडोर के लिए कालिंदी विहार में बनेगा डिपो, मार्किंग के बाद निर्माण कार्य होगा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed