फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP Leader Sunil bansal took meeting party workers over Panchayat Chunav 2020

Panchayat Chunav: बंसल बोले- भाजपा के पदाधिकारी टिकट न मांगें, कार्यकर्ताओं को लड़ाएं चुनाव

Fri, 11 Dec 2020 12:01 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 11 Dec 2020 12:01 AM IST
विज्ञापन
BJP Leader Sunil bansal took meeting party workers over Panchayat Chunav 2020
बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल (नीली जैकेट में) - फोटो : अमर उजाला

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने कहा है कि पार्टी संगठन का कोई पदाधिकारी किसी चुनाव में टिकट की मांग नहीं करे। संगठन से जुड़े लोग केवल चुनाव लड़ाने का काम करेंगे। पंचायत के चुनाव में कार्यकर्ताओं को ही टिकट दिए जाएंगे। इसके साथ ही विधानसभा चुनाव के लिए संगठन की मजबूती के लिए कार्य शुरू कर दें।

विज्ञापन


आगरा के फतेहाबाद रोड स्थित होटल में गुरुवार को आयोजित भारतीय जनता पार्टी ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष और मंडल प्रभारियों की बैठक में बंसल ने कहा कि संगठन से जुड़े लोग मतदाता सूचियों को बनवाने और वोट बढ़वाने का काम करें। हर मंडल प्रभारी अपने मंडल में जाकर महीने में चार बार प्रवास करे। मंडल प्रभारी केवल कार्यकर्ताओं के बीच नहीं रहें, आम लोगों के बीच जाकर लोगों को पार्टी से जोड़ें।
विज्ञापन



रिश्तेदारों के लिए टिकट न मांगे पदाधिकारी

संगठन मंत्री ने कहा कि पार्टी का कोई भी कार्यकर्ता केवल एक ही पद पर रहेगा। उन्होंने कहा कि संगठन का कोई भी पदाधिकारी किसी भी प्रकार की कोई टिकट नहीं मांगेगा न ही रिश्तेदार के लिए पैरवी करेगा। इससे पार्टी अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को चुनाव लड़ा सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बैनर और होर्डिंग मर्जी से न लगवाएं

बंसल ने कहा कि पार्टी के बैनर और होर्डिंग संगठन के तय मानकों के आधार पर ही सड़कों पर लगाए जा सकेंगे। कोई भी कार्यकर्ता ऐसे ही पार्टी की ओर से बैनर नहीं लगाएगा। उन्होंने मंडल प्रभारियों से संगठन की मजबूती को लेकर मंत्रणा की। इस दौरान सह संगठन महामंत्री भवानी सिंह और कर्मवीर सिंह भी मौजूद रहे। अध्यक्षता ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने की। संचालन क्षेत्रीय महामंत्री नगेंद्र सिकरवार ने किया।

19 जिलों के अध्यक्ष और 78 मंडल अध्यक्षों ने किया प्रतिभाग

बैठक में आगरा, अलीगढ़ और बरेली मंडल के 19 जिलों के अध्यक्ष मौजूद रहे। इन जिलों से भाजपा के 78 मंडलों के पदाधिकारी आए। दो सत्रों में आयोजित बैठक दोपहर एक बजे से पहले सत्र में मंडल व जिलाध्यक्षों से परिचय किया गया। साथ ही उनसे संगठन की गतिविधियों के बारे में जानकारी ली गई। दूसरे सत्र में संगठन की मजबूती पर आयोजित बैठक शाम साढ़े पांच बजे तक चली। इस दौरान बाहर के लोगों को प्रवेश नहीं दिया। पूर्व पदाधिकारियों ने भी बाहर बैठकर इंतजार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed