{"_id":"63e87c5236e171c1fe049695","slug":"bjp-leader-son-goes-missing-fearing-untoward-incident-family-members-in-panic-2023-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: भाजपा नेता का बेटा हुआ लापता, अनहोनी की आशंका से दहशत में घरवाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: भाजपा नेता का बेटा हुआ लापता, अनहोनी की आशंका से दहशत में घरवाले
Sun, 12 Feb 2023 11:12 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 12 Feb 2023 11:12 AM IST
सार
भाजपा नेता का बेटा दो दिन पहले घर से गया था। उसके बाद से लौटकर नहीं आया। काफी तलाश के बाद भी उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
भाजपा नेता का बेटा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के वरिष्ठ भाजपा नेता रामसहाय गोला का बेटा रहस्यमयी तरीके से लापता हो गया। घरवालों की काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग सका है। घरवाले अनहोनी की आशंका को लेकर दहशत में हैं। वहीं पुलिस ने मामले में गुमशुदगी दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है।
भाजपा के वरिष्ठ नेता रामसहाय गोला का बेटा रामचंद्र आठ फरवरी को सुबह 11:00 बजे से लापता हो गया है। रामचंद्र की उम्र 21 साल, लंबाई 5 फुट 5 इंच है। रामसहाय मकान नंबर 10 वीके पुरम रामस्वरूप कॉलोनी शाहगंज में रहते हैं। रामसहाय गोला ने बताया कि बेटे की काफी जगह तलाश की, लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। बेटे के साथ अनहोनी की आशंका को लेकर सभी परेशान हैं। मामले में थाना शाहगंज में गुमशुदगी दर्ज कराई गई है।