फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP Leader Son Accused of Abuse After 130 Obscene Videos Go Viral Wife Reveals Shocking Details

UP: भाजपा नेत्री का अय्याश बेटा.. 130 अश्लील वीडियो हुए वायरल, पत्नी ने बताई पति की दरिंदगी और पागलपन की कहानी

Sat, 31 May 2025 03:12 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मैनपुरी
अमर उजाला नेटवर्क, मैनपुरी Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 31 May 2025 03:12 PM IST
सार

मैनपुरी की भाजपा नेत्री के बेटे के 130 अश्लील वीडियो वायरल होने के मामले में नया मोड़ आ गया है। भाजपा नेत्री के बेटे की पत्नी ने भी अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन
BJP Leader Son Accused of Abuse After 130 Obscene Videos Go Viral Wife Reveals Shocking Details
भाजपा नेत्री का वायरल वीडियो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी की भाजपा नेत्री के बेटे के 130 अश्लील वीडियो वायरल हुए हैं। इसके बाद उसकी पत्नी का भी एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में पत्नी ने उसकी हकीकत को बयां किया है। पत्नी का आरोप है कि वो दरिंदा है। उसके साथ बुरी तरह मारपीट करता था। सिगरेट से दागता था। इतना ही नहीं उसे घर से निकाल दिया गया।
विज्ञापन


भाजपा के एक मंडल की महिला मोर्चा अध्यक्ष के बेटे के 130 अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। ये वीडियो शहर भर में लोगों के बीच पहुंच गए हैं, जिससे राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया है। वहीं  दूसरे दिन उनके बेटे की पत्नी का भी एक वीडियो सामने आया है। 
विज्ञापन


इस वीडियो में पुत्रवधू ने भाजपा नेत्री के बेटे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शहर के एक नामचीन मिष्ठान भंडार के संचालक के छोटे भाई और भाजपा नेत्री के बेटे के वीडियो वायरल हुए। वीडियो में वह और एक महिला बेहद अश्लील हरकतें कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वायरल 130 वीडियो शहर के अलग-अलग होटल, रेस्टोरेंट आदि में बनाए गए हैं। जबकि भाजपा नेत्री का बेटा विवाहित है। वीडियो में दिख रही महिला भी शहर की ही रहने वाली है। महिला ने भी अपने पति को छोड़ रखा है।

भाजपा नेत्री के बेटे का पत्नी से चल रहा है विवाद
भाजपा नेत्री के बेटे का अपनी पत्नी से करीब चार साल से उसकी इन्हीं हरकतों को लेकर विवाद चल रहा है। पिछले दिनों पति के सिगरेट से दागे जाने पर उसने पुलिस को भी बुला लिया था। मगर, मामला राजनीतिक परिवार से होने के चलते पुलिस ने रफा दफा कर दिया था। बताया जा रहा है कि युवक प्रेमिका के साथ वीडियो बनाकर पत्नी को दिखाकर मानसिक प्रताड़ित करता था।

आखिर 130 वीडियो कैसे हुए वायरल
इस मामले में सवाल यह खड़ा हो गया है कि आखिर 130 वीडियो एकाएक कैसे वायरल हो गए। इसे खुद युवक या उसकी प्रेमिका ने वायरल किया है या फिर किसी अन्य प्रकार से वायरल हुए हैं। इसे लेकर लोगों में चर्चाएं हैं।
 

भाजपा ने साधी चुप्पी, विपक्ष ने लिए आड़े हाथों
इस मामले में भाजपा ने चुप्पी साध रखी है। महिला मोर्चा से लेकर जिला संगठन तक का कोई भी पदाधिकारी कुछ भी बोलने से इन्कार कर रहा है। वहीं, सपा, बसपा, कांग्रेस ने भाजपा को घेरना शुरू कर दिया है। कहा है कि भाजपा नेता और उनके परिवार से जुड़े लोगों की करतूत जनता के सामने आने लगी है। मगर, पुलिस-प्रशासन कार्रवाई करने के बजाए सत्ता के दबाव में शांत बैठा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed