{"_id":"68940dbfdb6088b8750dbc1b","slug":"bjp-leader-shot-in-the-middle-of-road-in-agra-bike-riders-attacked-2025-08-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: आगरा में बीच सड़क पर भाजपा नेता को मारी गोली, बाइक सवारों ने किया हमला...मच गई अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आगरा में बीच सड़क पर भाजपा नेता को मारी गोली, बाइक सवारों ने किया हमला...मच गई अफरातफरी
Thu, 07 Aug 2025 07:51 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 07 Aug 2025 07:51 AM IST
सार
आगरा के एमजी रोड पर भाजपा नेता को गोली मार दी गई। गोली लगने से घायल भाजपा नेता लहूलुहान होकर गिर पड़े। इस दौरान बाइक सवार हमलावर मौके से भाग निकले।
विज्ञापन
घायल भाजपा नेता
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के शाह मार्केट (हरीपर्वत) के बाहर बुधवार की रात दुकान पर अंडे खा रहे डेयरी व्यवसायी और भाजपा नेता सुमित दिवाकर को गोली मार दी गई। गोली उनके कान के पास से छूकर निकल गई। वह लहूलुहान होकर गिर पड़े। घटना से अफरातफरी मच गई। हमलावर बाइक पर बैठकर भाग निकला। घायल भाजपा नेता को परिचित थाना हरीपर्वत लेकर आए। बाद में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस हमलावर की तलाश में लगी है।
विज्ञापन
नगला पदी, न्यू आगरा निवासी सुमित दिवाकर की डेयरी है। वह भाजपा महानगर के कार्य निर्माण विभाग के सह संयोजक हैं। वह रात तकरीबन 11:30 बजे शाह मार्केट के बाहर दुकान पर अंडे खाने आए थे। वह एक तरफ खड़े थे। अचानक एक युवक आया। उसने गोली चला दी। वह पीछे की तरफ घूम गए। इससे गोली उनके कान के पास से छूकर निकली और टिन में जा लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
आवाज सुनकर आसपास के खड़े लोग घबरा गए। वह दूर भाग गए। सुमित जमीन पर गिर गए। वह बेहोश हो गए। दुकान पर माैजूद अन्य लोगों ने घायल सुमित दिवाकर के चेहरे पर पानी डाला। इसके बाद थाना हरीपर्वत लेकर आए। उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया।
उनके मित्र दीप विनायक ने बताया कि शाह मार्केट क्षेत्र के रहने वाले सोहेल नामक युवक ने हमला किया। पूर्व में उससे विवाद हुआ था। इस पर थाना हरीपर्वत में शिकायत भी दर्ज कराई थी। जान से मारने की धमकी देने पर पुलिस ने शांतिभंग में कार्रवाई की थी। डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि हमले का आरोप सोहेल नामक युवक पर है। उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम को लगा दिया गया है। उधर, रात में बाजार में पुलिस नहीं होने की वजह से हमलावर आसानी से भाग निकला।