फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP leader murder case Three people including main accused in custody

भाजपा नेता हत्याकांड: पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट, तीन हिरासत में

Sun, 18 Oct 2020 09:17 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 18 Oct 2020 09:17 AM IST
सार

  • भाजपा नेता दयाशंकर गुप्ता मंडल उपाध्यक्ष थे। टूंडला में उनकी बिल्डिंग मैटेरियल व परचून की दुकान है। शुक्रवार रात को हत्या की वारदात उस वक्त हुई, जब वह दुकान बंद करा रहे थे। 

विज्ञापन
BJP leader murder case Three people including main accused in custody
नगला बीच पहुंचे पुलिस के आला अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के नेता की हत्या के मामले में भाई अतुल गुप्ता ने थाना नारखी में भाजपा नेता (मिशन योगी अगेन सीएम उत्तर प्रदेश का जिलाध्यक्ष) और उसी के परिवार के तीन नामजद सहित पांच लोगों के विरुद्ध हत्या और साजिश की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने अभी गिरफ्तारी नहीं दिखाई है बल्कि तीनों नामजदों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन


भाई अतुल गुप्ता का आरोप है कि शुक्रवार की रात उनके भाई भाजपा मंडल उपाध्यक्ष दयाशंकर गुप्ता नारखी स्थित दुकान को बंद करा रहे थे, तभी बाइक से आए वीरेश तोमर ने भाई को गोली मार दी। बाइक पर दो अन्य लोग भी थे। रिपोर्ट में यह भी लिखा है कि बीते 15 अक्तूबर को आरोपी वीरेश तोमर ने फेसबुक पर उनके भाई दयाशंकर को जान से मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन


संबंधित खबर- टूंडला उपचुनाव से पहले भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, इलाके में पुलिस-पीएसी तैनात
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद 16 अक्तूबर को फिर टूंडला आकर धमकी दी थी। घर पहुंचकर उन्होंने इस बारे में पत्नी रीता गुप्ता व उन्हें बताया था। हत्या में देवेंद्र सिंह तोमर व नरेंद्र सिंह तोमर निवासी रतीगढ़ी, थाना नारखी साजिश में शामिल हैं। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करते हुए तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। 

किसी और ने तो नहीं खेला है यह खूनी खेल ?

BJP leader murder case Three people including main accused in custody
भाजपा नेता दयाशंकर गुप्ता - फोटो : अमर उजाला

हत्या के मामले में किसी और ने तो नहीं खेला खेल
भाजपा नेता की हत्या में परिजनों ने प्रधानी की रंजिश का आरोप लगाते हुए भाजपा व सपा से जुड़े नेताओं पर ही हत्या का मामला दर्ज कराया है। हालांकि पुलिस को नामजद दो आरोपी घर से ही मिल गए जबकि एक आरोपी अन्य स्थान से।


लोगों में चर्चा है कि हत्या जैसी जघन्य घटना करने के बाद आरोपी घर में ही क्यों बैठे रहे। इतना ही नहीं आरोपियों के घर पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से भी स्थिति साफ हो सकती है। हालांकि पुलिस नामजद आरोपियों से पूछताछ कर रही है।


इसके अलावा दूसरे एंगिल से हत्या की गुत्थी सुलझाने में लगी है। माना यह भी जा रहा है कि हत्या के इस खेल में कहीं फेसबुक के माध्यम से हुए दोनों पक्षों के विवाद में कहीं तीसरे ने अपनी रंजिश तो नहीं निकाली।

बाजार रहे बंद, शोक में डूबा नगला बीच

हत्याकांड के आरोपी भाजपा व सपा से हैं जुड़े 
भाजपा नेता हत्याकांड के मुख्य आरोपी वीरेश तोमर मिशन योगी अगेन सीएम उत्तर प्रदेश का जिलाध्यक्ष है। दूसरा आरोपी नरेंद्र सिंह तोमर है जबकि तीसरा आरोपी देवेंद्र सिंह तोमर सपा नेता है, जो वर्तमान में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व पूर्व जिला पंचायत सदस्य भी रहा है। 

बाजार रहे बंद, शोक में डूबा नगला बीच
भाजपा नेता व व्यापारी दयाशंकर गुप्ता की हत्या के विरोध में शनिवार सारे दिन नगला बीच के बाजार बंद रहे। व्यापारियों ने हत्या पर रोष जताया। व्यापारियों का कहना था कि भाजपा शासन में भी व्यापारी सुरक्षित नहीं हैं। भाजपा नेता की मौत से समूचा कस्बा शोक में डूबा रहा। 


संबंधित खबर- भाजपा नेता की हत्या: देर रात तक टूंडला से आगरा तक हंगामा, लोगों में आक्रोश

नगला बीच में हुई हत्या के मामले में परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं। पुलिस ने मुख्य आरोपी वीरेश तोमर सहित नामजद तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। परिजनों के मुताबिक पुरानी रंजिश व फेसबुक पर विवाद सामने आया है। जितने भी आरोपी हैं उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। सचिन्द्र पटेल एसएसपी, फिरोजाबाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed