फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP Leader Kalraj Mishra says Jinnah Supporters should be go to pakistan

AMU विवाद पर भाजपा के वरिष्ठ नेता का बड़ा बयान- जो जिन्ना समर्थक हैं, वे चले जाएं पाकिस्तान

Wed, 09 May 2018 10:36 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा Updated Wed, 09 May 2018 10:36 AM IST
विज्ञापन
BJP Leader Kalraj Mishra says Jinnah Supporters should be go to pakistan
भाजपा नेता कलराज मिश्र- फाइल फोटो
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता कलराज मिश्र ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में मोहम्मद अली जिन्ना की तस्वीर को लेकर मचे बवाल पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जो  जिन्ना समर्थक हैं, उन्हें पाकिस्तान चले जाना चाहिए। 
विज्ञापन


पूर्व केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र  मथुरा के बाबा नीम करोरी आश्रम में मंगलवार को आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेने आए थे। यहां उन्होंने कहा कि भारत-पाकिस्तान के विभाजन में जिन्ना की भूमिका अहम रही थी। वो देश के विभाजन के प्रतीक माने जाते हैं।
विज्ञापन


यदि जिन्ना की तस्वीर से कुछ लोगों की भावनाएं भड़क रहीं हैं तो उसे हटाना गलत नहीं है। एएमयू में जिन्ना की तस्वीर को लेकर मचा बवाल सही नहीं है। लोगों को समझना चाहिए कि भारत का मुसलमान कभी भी पाक परस्त व जिन्ना समर्थक नहीं हो सकता। 
विज्ञापन
विज्ञापन

'कर्नाटक चुनाव पर नहीं पड़ेगा फर्क'

BJP Leader Kalraj Mishra says Jinnah Supporters should be go to pakistan
बाबा नीम करोरी आश्रम में भाजपा नेता कलराज मिश्र - फोटो : अमर उजाला
भाजपा नेता ने कर्नाटक चुनाव को प्रभावित करने के लिए जानबूझकर एएमयू में जिन्ना तस्वीर विवाद को उठाए जाने की बात को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि इस मामले से कर्नाटक के चुनाव नतीजों पर कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है।

उन्होंने कहा कि कैराना और नूरपुर में होने वाले उपचुनावों में भाजपा ही विजय हासिल करेगी। आज मोदी ने विश्व में भारत का मान बढ़ाया है। मोदी सरकार जनता के हित में काम करते हुए विश्व में भारत को एक नई पहचान दिला रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed