फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bjp leader dhushyant gautam says farm laws are beneficial for farmers

आगरा: भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री ने कहा- किसानों को ताकत देंगे नए कृषि कानून

Mon, 08 Feb 2021 12:10 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 08 Feb 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
bjp leader dhushyant gautam says farm laws are beneficial for farmers
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा सदस्य दुष्यंत गौतम । - फोटो : अमर उजाला

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा सदस्य दुष्यंत गौतम ने कहा कि नए कृषि कानून किसानों को ताकत देंगे। इन्हें किसानों की बेहतरी के लिए लाया गया है। कांग्रेस इन कानूनों का आज विरोध कर रही है, जबकि जब उसकी सरकार थी तब वह इन्हें लाना चाहती थी। सपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने भी इन कानूनों का समर्थन किया था।

विज्ञापन


आगरा के फतेहाबाद रोड स्थित होटल ताज विलास में रविवार को मीडिया से रूबरू हुए दुष्यंत गौतम ने कहा कि कांग्रेस के राज में भ्रष्टाचार चरम पर था। भूतपूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने स्वीकारा था कि सरकार बजट भेजती है, उसका दस फीसदी ही जनता तक पहुंचता था। इसका अर्थ है कि 90 पैसा बिचौलिए खा जाते थे। उन्होंने कहा कि किसान बिल पर चर्चा लंबे समय से हो रही है। किसान नेता महेंद्र सिंह टिकैत भी इनके पक्ष में थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मोदी सरकार गरीबों, किसानों और मजदूरों के लिए योजनाएं लाई है। राशन कार्ड पोर्टिबिलिटी का गरीबों को फायदा मिला है। इस मौके पर राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह, भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष एवं फतेहपुर सीकरी के सांसद राजकुमार चाहर, आगरा के सांसद एसपी सिंह बघेल, उत्तर के विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, भाजपा महानगर अध्यक्ष भानू महाजन मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

'आगरा को भी होगा लाभ'
गौतम ने कहा कि डिफेंस कॉरीडोर से आगरा को लाभ होगा। आगरा मेट्रो के लिए 1100 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं और भी योजनाओं का लाभ आगरा को मिलेगा।

'कृषि कानूनों के लाभ किसानों को बताएं'
दुष्यंत गौतम ने गोष्ठी में कहा कि कृषि कानून किसानों के हित में है, इनके बारे में किसानों को बताया जाए। इस मौके पर डॉ. जीएस धर्मेश, विधायक राम प्रताप सिंह चौहान, महेश गोयल, भाजपा के ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी, प्रदेश मंत्री अंजुला माहौर, ब्रज क्षेत्र महिला मोर्चा अध्यक्ष बबीता चौहान मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed