फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP leader cheated of Rs 75 thousand

Agra News: भाजपा नेता से 75 हजार रुपये की ठगी

Sun, 28 Jan 2024 06:30 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 28 Jan 2024 06:30 PM IST
विज्ञापन
BJP leader cheated of Rs 75 thousand
भाजपा नेता से 75 हजार रुपये की ठगी
विज्ञापन


- कस्बा कुरावली का मामला, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी

कुरावली। कस्बा निवासी एक भाजपा नेता को साइबर ठगों ने अपने जाल में फंसा लिया। बेटे के थाने में पकडे़ होने का यकीन दिलाकर खाते में 75 हजार रुपये डलवा लिए। ठगी की जानकारी होने के बाद नेता की ओर से तहरीर दी गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।

थाना क्षेत्र के रहने वाले भाजपा नेता विनोद कुमार शर्मा ने पुलिस को बताया कि शनिवार को उनके मोबाइल पर एक कॉल आई। जब बात की तो कॉल करने वाले व्यक्ति ने कहा कि उनका बेटा हिमांशू जो पुणे में एलएलबी कर रहा है, वह थाने में एक लड़की से अभद्रता के मामले में पकड़ा गया है। यह सुनकर भाजपा नेता परेशान हो गए। फोन करने वाले व्यक्ति ने उनकी किसी से बात भी कराई। आवाज बेटे की ही लग रही थी। उसने कहा कि पापा प्लीज मुझे बचा लो। बेटे को परेशान देख कर वह कुछ समझ नहीं पाए और ठगों के जाल में फंस गए। बताए गए नंबर पर 75 हजार रुपये डाल दिए। इसके बाद और रुपयों की मांग की गई। शक होने पर जब अपनी पुत्री को फोन किया तो उसने बताया कि हिमांशू उनके साथ है। ठगी की जानकारी होने के बाद भाजपा नेता ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed