फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP leader beat up the girl and her brother in Mathura

Mathura: दुकान पर कब्जे की कोशिश, विरोध पर भाजपा नेता ने युवती और उसके भाई को पीटा, छेड़छाड़ की

Sun, 12 Jun 2022 09:00 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 12 Jun 2022 09:00 AM IST
सार

मथुरा के बरसाना में एक भाजपा नेता की दबंगई सामने आई है। उसने अपने साथियों के साथ दुकान पर कब्जे की कोशिश की। जब दुकान मालिक ने विरोध किया तो उसे पीटा। उसकी बहन से छेड़छाड़ की। 

विज्ञापन
BJP leader beat up the girl and her brother in Mathura
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

मथुरा के बरसाना में भाजपा के मंडल अध्यक्ष ने गुर्गों के साथ मिलकर एक दुकान पर जबरन कब्जे का प्रयास किया। दुकान स्वामी ने विरोध किया तो आरोपी मंडल अध्यक्ष ने गुर्गों के साथ दुकान स्वामी और उसकी बहन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। युवती से छेड़छाड़ भी की गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद हरकत में आई बरसाना पुलिस ने चार हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में 10 आरोपियों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


थाना बरसाना के कस्बे के बाजार में एक दुकान पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष रनवीर ठाकुर उर्फ रन्नो, दीनू गुर्गों के साथ दुकान पर कब्जा करने पहुंचे। दुकान स्वामी और उसकी बहन ने विरोध किया तो उनकी लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। दुकान स्वामी की बहन खून से लथपथ हो गई। इस हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। 

विज्ञापन

सपा नेता ने ट्वीट किया हमले का वीडियो 

सपा नेता प्रदीप चौधरी ने इस हमले का वीडियो वायरल करते हुए नेता प्रतिपक्ष सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं पुलिस अधिकारियों से ट्वीट कर कार्रवाई की मांग की। एसएसपी के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने पीड़ित दुकान स्वामी की तहरीर पर मंडल अध्यक्ष रनवीर ठाकुर, दीनू समेत अन्य के खिलाफ हमला और छेड़छाड़ की संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। सीओ गौरव कुमार त्रिपाठी ने बताया कि रनवीर, दीनू, वीरेंद्र और हरिशंकर को गिरफ्तार कर लिया गया है। फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed