फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP leader and Rajya Sabha MP Sudhanshu Trivedi called Rahul Gandhi a failed marshal

UP: 'हार के बाद मुनीर बने फील्ड मार्शल', विपक्ष पर हमला करते हुए सांसद सुधांशु बोले- भारत में फेल्ड मार्शल

Wed, 11 Jun 2025 10:49 PM IST
अरुन पाराशर अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Wed, 11 Jun 2025 10:49 PM IST
सार

प्रबुद्ध समागम में शिरकत करने आगरा आए राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने विपक्ष को जमकर निशाने पर लिया। कहा कि देश में जश्न मनाने वाले फेल्ड मार्शल भी हैं, जो 99 सीट आने पर जश्न मनाते हैं।

विज्ञापन
BJP leader and Rajya Sabha MP Sudhanshu Trivedi called Rahul Gandhi a failed marshal
भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता व राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी बुधवार को प्रबुद्ध समागम में आगरा पहुंचे। इस दाैरान उन्होंने मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर केंद्र सरकार की उपलब्धियों का प्रचार-प्रसार किया। मीडिया से वार्ता में कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद चाइनीज डिफेंस कंपनीज के स्टॉक गिरे हैं, जबकि भारतीय डिफेंस कंपनीज के स्टॉक में 15 से 20 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ही ऐसा देश है, जहां हार के बाद मुनीर फील्ड मार्शल बने हैं। इसी तरह भारत में तीन हार के बाद भी जश्न मनाने वाले फेल्ड मार्शल भी हैं, जो 99 सीट आने पर जश्न मनाते हैं। वह बोले, इंडी गठबंधन नाम रख लेने से कुछ नहीं होता है। उनके दिल में पाकिस्तान के प्रति हमदर्दी है।
विज्ञापन


सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि चाइना की वेपनरीज पहली बार रियल वॉर में यूज हुई। जो फेल साबित हुई। चाइना मेड और पाकिस्तान की एंटी मिसाइल सिस्टम की क्षमता होती तो 177 किलोमीटर हम पाकिस्तान के अंदर जाकर मार नहीं सकते थे। ऑपरेशन सिंदूर के बाद चाइनीज डिफेंस कंपनी के स्टॉक गिरे, जबकि भारतीय डिफेंस कंपनी के स्टॉक 14 से 22 प्रतिशत तक बढ़े। पिछले साल एचएएल ने 23 हजार करोड़ का रेवन्यू पाया। 80 हजार करोड़ के आर्डर आनलाइन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
Trending Videos

11 साल में किए गए विकास अब युग का प्रतीक
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता व राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने बताया कि पीएम मोदी की सरकार ने पढ़ाई, कमाई और दवाई की व्यवस्था बेहतर की है। देश की आंतरिक और बाह्य सुरक्षा में युग परिवर्तन हुआ है। कहा कि 34 किलोमीटर प्रतिदिन नेशनल हाईवे बन रहे हैं। रेलवे रूट का पूरी तरह से विद्युतीकरण हुआ।

एयरपोर्ट की संख्या दोगुने से अधिक हुई। 23 एम्स, 8 नए आईआईटी, 7 नए आईआईएम, 490 से अधिक विश्वविद्यालय और 325 मेडिकल कालेज बने हैं। 27 करोड़ लोग गरीबी की रेखा से ऊपर आए। आज आतंकवाद की वारदात दक्षिण कश्मीर के 4 जिलों तक सिमटकर रह गई हैं। वर्ष 2016 में थल सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक कर आतंक के अड्डों को समाप्त किया। 2019 में एयफोर्स ने बालाकोट में आतंकियों का लांचपेड नष्ट किया।

 

हाफिज से भी बड़े मुहाफिज बनने की कोशिश कर रहे राहुल गांधी
उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने जो बयान दिया है, वह पाकिस्तान के आर्मी चीफ, रक्षा मंत्री, प्रधानमंत्री, आतंकी संगठनों के हाफिज सईद और मसूद अजहर ने भी नहीं कहा कि भारत ने सरेंडर किया। राहुल गांधी पाकिस्तान में मीडिया की सुर्खियां बटोरने के चक्कर में आज हाफिज से भी बड़े मुहाफिज बनने की कोशिश कर रहे हैं। यह बहुत ही दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान पर भी कहा कि उन्होंने कई बयान दिए थे। मुनीर दुनिया में जंग हारने के बाद फील्ड मार्शल बने। हमारे देश में भी ऐसे लोग हैं। जो उनकी बात में सुर में सुर मिलाते हैं। चुनाव में पराजय के बाद जीत का जश्न मनाते हैं। वहां फील्ड मार्शल हैं, यहां फेल्ड मार्शल हैं।

बिहार और पश्चिम बंगाल में बनेगी भाजपा की सरकार
राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने बिहार व पश्चिम बंगाल में होने वाले चुनाव पर कहा कि गृहमंत्री अमित शाह और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दोनों राज्यों का दौरा किया है। इन दोनों ही राज्यों में भाजपा की सरकार बनेगी। वह बांग्लादेश के हालात और शेख हसीना को सौंपे जाने के सवाल पर भी बोले। कहा कि यह निर्णय विदेश मंत्रालय करेगा। बांग्लादेश के नागरिकों के साथ उनकी सहानुभूति है। बांग्लादेश में सेना और खालिदा जिया चुनाव कराने की मांग कर रही हैं, लेकिन यूनुस इससे इनकार कर रहे हैं। केवल जमात-ए-इस्लामी और कट्टरपंथी नजर आ रहे हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed