{"_id":"5d6538e28ebc3e014b5f8651","slug":"bjp-leader-and-police-inspector-phone-call-viral-in-etah","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपीः भाजपा नेता के बिगड़े बोल, इंस्पेक्टर से बोले तेरे बाप का थाना है...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः भाजपा नेता के बिगड़े बोल, इंस्पेक्टर से बोले तेरे बाप का थाना है...
Tue, 27 Aug 2019 07:37 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 27 Aug 2019 07:37 PM IST
विज्ञापन
फोन कॉल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सत्ता के नशे में चूर भाजपा नेता पुलिस को भी नहीं बख्श रहे हैं। जिले के एक भाजपा नेता के बिगड़े बोल का एक ऑडियो वायरल हो गया। इसमें वह पुलिस इंस्पेक्टर को धमका रहे हैं। ऑडियो वायरल होने के बाद इंस्पेक्टर ने पूरा मामला अपने उच्चाधिकारियों के संज्ञान में डाल दिया है।
ऑडियो में भाजपा नेता डिप्टी सीएम से सीधी बात करने का हवाला देकर इंस्पेक्टर को दबाव में लेने की कोशिश कर रहे हैं और थाने पर तैनात मुंशी को हटाने की बात कही जा रही है।
मामला थाना मिरहची से जुड़ा है। थाना प्रभारी मिरहची एनडी तिवारी को भाजपा नेता और युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रामसेवक पहलवान की ओर से फोन किया गया। फोन रिसीव होते ही भाजपा नेता के तेवर तल्ख होते हैं और कहते हैं तिवारी जी बोल रहे हैं। इसके बाद शुरू होता है पुलिस को धमकाने का सिलसिला।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: यूपीः भाजपा नेता को फोन पर मिल रही धमकी, 'डॉन बोल रहा हूं, जान से मार दिया जाएगा'

भाजपा नेता और थाना प्रभारी के बीच हुई बातचीत
भाजपा नेता- क्या गदर कर रहे हो थाने में।
थाना प्रभारी- मैं क्या गदर कर रहा हूं। सच्चाई जान लीजिए।
भाजपा नेता- आपको एटा में बहुत दिन हो गए हैं। इसलिए आपकी मानसिकता गंदी हो गई है।
थाना प्रभारी- संतोष चौहान व विधायक जी से पूछ लेना, हकीकत जानकारी कर लेना।
भाजपा नेता- क्या तुम्हारे बाप का थाना है, क्या खरीद लिया है?
थाना प्रभारी- मैं बिल्कुुल शालीनता से बात कर हूं। आप भी कीजिए।
भाजपा नेता- मेरे बात करने का तरीका अभी आपने देखा नहीं है। तुमने कार्यकर्ताओं से बदतमीजी की है मिस्टर तिवारी। तुम कितने रिश्वती हो सबूत दे दूं। अमर वाले मामले में बहुत जातिवाद किया था एटा में। मेरी बात सुन लो मेरे पास टाइम नहीं है, मैं एक बात कहूंगा आप नौकरी से अतगा (दिलभर गया) गए हो तो किसी और थाने में चले जाइए। आप मेरी बात सुन लीजिए।
थाना प्रभारी- मुंशी ने कोई बदतमीजी किया है तो आप मुझे बताइए, मै इंचार्ज हूं।
भाजपा नेता- मैं तिवारी जी दो बात कहूंगा। विधायक मेरा फोन नहीं उठा रहा है। कार्यकर्ताओं का मनोबल गिर रहा है। मुंशी को अविलंब हटा दें, मेरी डिप्टी सीएम से सीधी बात होती है। मुंशी को तत्काल हटा दीजिए।

एनडी तिवारी, थाना प्रभारी मिरहची का कहना है कि भाजपा नेता बताने वाले रामसेवक पहलवान ने मुझसे फोन पर बहुत सी बातें कही हैं। इसका ऑडियो वायरल हो रहा है। पूरे प्रकरण की जानकारी पुलिस उच्चाधिकारियों को दे दी गई है।
एसएसपी सुनील कुमार सिंह का कहना है कि भाजपा नेता और थाना प्रभारी के बीच सामान्य बात हुई है। इसका ऑडियो सुना गया है। इसके बाद भी दोनों पक्षों की बात सुनी जाएगी। किसी सक्षम अधिकारी से मामले की जांच कराई जाएगी।