{"_id":"6ac331da9a1693ad6c0e6f55","slug":"bjp-launches-door-to-door-campaign-through-panna-pramukhs-for-mlc-polls-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: जानें क्या है MLC चुनाव में भाजपा का माइक्रो प्लान, पन्ना प्रमुख घर-घर पहुंचाएंगे प्रत्याशियों का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: जानें क्या है MLC चुनाव में भाजपा का माइक्रो प्लान, पन्ना प्रमुख घर-घर पहुंचाएंगे प्रत्याशियों का संदेश
Mon, 05 Oct 2026 10:42 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Mon, 05 Oct 2026 10:42 AM IST
सार
भाजपा ने आगरा खंड स्नातक और शिक्षक एमएलसी सीटों पर जीत के लिए पन्ना प्रमुखों के जरिये हर मतदाता तक पहुंचने की रणनीति बनाई है। जिला और महानगर पदाधिकारियों को रोजाना समीक्षा कर जनसंपर्क और मतदाताओं से मिले फीडबैक की जानकारी लेने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
बीजेपी
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी ने ब्रज क्षेत्र की आगरा खंड स्नातक और शिक्षक विधान परिषद (एमएलसी) सीटों पर जीत हासिल करने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। बड़े प्रांतीय व क्षेत्रीय नेताओं के साथ ही संगठन का मुख्य ध्यान बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं पर केंद्रित है। चुनाव में हर मतदाता तक पहुंच बनाने के लिए मतदाता सूची के प्रत्येक पन्ने पर एक पन्ना प्रमुख नियुक्त किया गया है।
साथ ही जिला व महानगर इकाई के पदाधिकारियों को रोजाना शाम को घर-घर जाकर पन्ना प्रमुखों के जनसंपर्क कार्य की प्रगति व मतदाताओं से मिले फीडबैक की समीक्षा करने के निर्देश दिए गए हैं। कहा गया है कि इससे मतदाता पार्टी प्रत्याशियों के साथ अपना सीधा जुड़ाव महसूस कर सकेंगे। इस बार भाजपा ने आगरा खंड शिक्षक विधान परिषद सीट से इंजीनियर हरिकिशोर तिवारी, आगरा खंड स्नातक सीट से डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह को अपना अधिकृत उम्मीदवार बनाया है।
आगरा खंड निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत ब्रज मंडल के 12 प्रमुख जिले आगरा, अलीगढ़, मथुरा, मैनपुरी, एटा, कासगंज, हाथरस, फिरोजाबाद, बदायूं, बुलंदशहर, बागपत और गाजियाबाद शामिल हैं। इन सभी 12 जिलों में पंजीकृत स्नातक और शिक्षक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर एमएलसी प्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे। पार्टी नेतृत्व की रणनीति है कि पन्ना प्रमुखों के माध्यम से हर एक मतदाता तक भाजपा प्रत्याशी का नाम, उनकी दूरदर्शिता, विकास की सोच और शिक्षकों व स्नातकों के कल्याण से जुड़ी योजनाओं का संदेश प्रभावी रूप से पहुंचे।
विज्ञापन
क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरन लाल लोधी ने बताया कि सभी जिला व महानगर अध्यक्षों को रोज पन्ना प्रमुखों के साथ वार्ड व बूथ स्तर पर समीक्षा बैठकें कर जानकारी लेने को कहा है। दावा किया कि भाजपा इस सूक्ष्म प्रबंधन और पन्ना प्रमुखों के व्यक्तिगत जुड़ाव के दम पर क्षेत्र की दोनों ही सीटों पर ऐतिहासिक विजय दर्ज करेगी।