{"_id":"5f1c73838ebc3e63a50e6ce2","slug":"bjp-kasganj-news-agr452049732","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के आईटी सैल प्रभारी से पुलिस ने की अभद्रता, मामले ने पकड़ा तूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा के आईटी सैल प्रभारी से पुलिस ने की अभद्रता, मामले ने पकड़ा तूल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। नगर में शनिवार दोपहर को बिना हेलमेट लगाए बाइक से जा रहे भाजपा आईटी सेल प्रभारी का हेलमेट नहीं लगाए होने पर सोरों गेट पुलिस चौकी प्रभारी ने चालान कर दिया। इस पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। भाजपा नेता का आरोप है कि दरोगा ने उनका मोबाइल फोन छीन कर अभद्रता की। इस मामले को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष, सदर विधायक व अन्य पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता भड़क गए। उन्होंने एसपी से कार्रवाई की मांग करते हुए मामले की रिपोर्ट शासन व प्रभारी मंत्री को देने की बात कही है।
जानकारी के मुताबिक भाजपा के आईटीसैल प्रभारी हिमंाशु उपाध्याय शहर में ही रहते हैं। शनिवार को वह बाइक से सोरों गेट पुलिस चौकी के पास स्थित भाजपा कार्यालय से लैपटॉप लेने जा रहे थे। तभी चौकी प्रभारी ने उन्हें रोक लिया और हेलमेट नहीं लगाए होेने पर 1500 रुपये का चालान काट दिया। आईटीसैल प्रभारी ने अपना परिचय दिया और जिलाध्यक्ष से मोबाइल पर बात करानी चाही।
आरोप है कि इस पर चौकी प्रभारी ने बात नहीं की और मोबाइल छीन लिया। इस मामले की शिकायत सीओ से की तो उन्होंने ने भी चौकी प्रभारी का ही पक्ष लिया। मामला तूल पकड़ने पर भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सिंह और सदर विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत कोतवाली पहुंचे और कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न का आरोप लगाया।
विज्ञापन
इसके बाद एडीएम व एएसपी से मामले की शिकायत की। भाजपा नेताओं ने साफ कह दिया कि यदि कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न होगा तो प्रशासन के खिलाफ संघर्ष का बिगुल फूंका जाएगा। बाद में जिलाध्यक्ष, विधायक व अन्य पदाधिकारी एसपी सुशील घुले से मिले और पूरे मामले की जानकारी दी। एसपी ने भाजपा नेताओं को जांच कराकर कार्रवाई का भरोसा दिया।
- पुलिस लगातार कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न कर रही है। आईटीसेल के प्रभारी से परिचय देने के बाद भी जानबूझकर अभद्रता की गई। 500 रुपये की बजाय 1500 रुपये का चालान काटा गया। सीओ से मामले की शिकायत की तो उन्होंने भी पुलिसकर्मी का ही पक्ष लिया। यह सिलसिला लगातार चल रहा है। कार्यकर्ताओं के अलावा आम लोगों का भी उत्पीड़न किया जा रहा है। शासन को और प्रभारी मंत्री को मामले की जानकारी दी गई है। किसी भी कार्यकर्ता का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। - केपी सिंह सोलंकी, जिलाध्यक्ष, भाजपा।
- भाजपा के आईटीसेल प्रभारी के साथ पुलिस के अभद्रता करने का मामला सामने आया है। सदर विधायक, भाजपा जिलाध्यक्ष ने इस मामले की शिकायत की है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। किसी का भी उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। - सुशील घुले, एसपी।
- भाजपा नेताओं ने मामले की शिकायत की अनदेखी करने की बात कही है वह गलत है। पीड़ित से लिखित में शिकायत मांगी गई है। शिकायत मिलने पर जांच की जाएगी, कि 1500 रुपये का चालान किस आधार पर किया गया है।- आरके तिवारी, सीओ सिटी।