{"_id":"61c081c439e71b1f7860fbaf","slug":"bjp-jan-vishwas-yatra-will-reached-agra-road-show","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भाजपा की जन विश्वास यात्रा: रोड शो के रूप में निकलेगी यात्रा, ढोल बाजे से होगा स्वागत, 100 से अधिक स्थानों पर स्वागत द्वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा की जन विश्वास यात्रा: रोड शो के रूप में निकलेगी यात्रा, ढोल बाजे से होगा स्वागत, 100 से अधिक स्थानों पर स्वागत द्वार
Tue, 21 Dec 2021 12:07 AM IST
Abhishek Saxena
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 21 Dec 2021 12:07 AM IST
सार
यात्रा 21 दिसंबर को दोपहर 2 बजे खंदौली पहुंचेगी। रोड शो के रूप में रामबाग चौराहा, भगवान टाकीज, एमजी रोड होते हुए अवंतीबाई लोधी की मूर्ति, प्रतापपुरा चौराहा पहुंचेगी। होटल अतिथि पैलेस में रात्रि विश्राम होगा।
विज्ञापन
भाजपा की जन विश्वास यात्रा, फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी की मथुरा से शुरू हुई जन विश्वास यात्रा मंगलवार को हाथरस से ताजनगरी में प्रवेश करेगी। जगह-जगह झांकियों, बैंडबाजों, ढोल से स्वागत किया जाएगा। रोड शो के रूप में यात्रा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण करेगी। बुधवार सुबह आगरा के ग्रामीण अंचल में भ्रमण होगा।
विज्ञापन
आमंत्रण पत्र का विमोचन किया
महानगर अध्यक्ष भानु महाजन ने सोमवार को कोठी मीना बाजार स्थित फूड कोर्ड में आमंत्रण पत्र का विमोचन किया। उन्होंने बताया कि जन विश्वास यात्रा के स्वागत में सभी क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे और नेतृत्व करेंगे। बूथ से लेकर, पार्षद, व्यापारिक, सामाजिक संगठन, सभी कार्यकर्ता, पदाधिकारियों और जनता में भारी उत्साह है। 100 से अधिक स्वागत प्वाइंट तैयार किए गए हैं। मुख्य अतिथि चौधरी लक्ष्मी नारायण, कैबिनेट मंत्री महेश गुप्ता रहेंगे। इस दौरान मुख्य रूप से डॉ. यादवेन्द्र शर्मा, मनोज गर्ग, ललित गौतम, मीडिया प्रभारी सुनील करमचंदानी, राहुल सागर, महेश शर्मा, मनीष अग्रवाल, रोहित कत्याल, सुधीर राठौर, कपिलमुनि मिश्रा, विकास भारद्वाज, नवीन गौतम, राजवीर लवानिया, विपुल मित्तल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
यात्रा का ये रहेगा रूट
यात्रा 21 दिसंबर को दोपहर 2 बजे खंदौली पहुंचेगी। रोड शो के रूप में रामबाग चौराहा, भगवान टाकीज, एमजी रोड होते हुए अवंतीबाई लोधी की मूर्ति, प्रतापपुरा चौराहा पहुंचेगी। होटल अतिथि पैलेस में रात्रि विश्राम होगा। 22 दिसंबर को प्रात: ईदगाह बस अड्डा, खेरिया मोड़, नरीपुरा चौराहे से होते हुए आगरा ग्रामीण क्षेत्र में प्रवेश करेगी।
नारे या नाम पर नहीं, काम करने वालों को वोट मिलेगा
विधायक योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि न नारे को न नाम को, वोट हमारे काम को। जन विश्वास यात्रा के जरिए जनता को सही का चुनाव करने के लिए प्रोत्साहित करना है। काम को वोट दिया जाए न कि भाई भतीजे वाद को। सपा नेताओं के प्रतिष्ठानों पर आयकर छापों पर उन्होंने कहा कि चोर को सजा मिलने पर वह चुनाव का बहाना लगाए, यह संवैधानिक संस्था पर चोट है। सपा बसपा भ्रष्टाचार, गुंडागर्दी, भाई-भतीजेवाद में डूबे हैं, परते खुलती हैं तो आरोप लगाते हैं। राज्य मंत्री डॉ. जीएस धर्मेश ने कहा कि चाचा भतीजे का गठबंधन हो या बुआ भतीजे का, अब जनता पर कोई असर नहीं पड़ेगा। गुंडागर्दी, अपहरण, कब्जे जैसे अपराध के ग्राफ को जनता दोबारा नहीं बढ़ने देना चाहती।
मुख्यमंत्री का मथुरा दौरा: राष्ट्रवाद के साथ हिंदुत्व के मुद्दे को धार दे गए योगी आदित्यनाथ, पढ़िए भाषण की खास बातें