फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bjp Jan Vishwas Yatra Reached Agra Welcomes By Workers

जन विश्वास यात्रा: आगरा में ढोल-बैंडबाजों से स्वागत, उत्सव जैसा नजारा, उमड़ा कार्यकर्ताओं का सैलाब

Wed, 22 Dec 2021 12:00 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 22 Dec 2021 12:00 AM IST
सार

हरीपर्वत चौराहे पर भाजपा सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों का वृक्ष लगाया गया। जहां अलग-अलग रंग की पट्टियों पर सभी योजनाओं का विवरण था। 

विज्ञापन
Bjp Jan Vishwas Yatra Reached Agra Welcomes By Workers
आगरा में भाजपा की जन विश्वास यात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी की जन विश्वास यात्रा मंगलवार देर शाम को ताजनगरी पहुंची तो उसके स्वागत के लिए शहर दुल्हन की तरह सजा हुआ था। कहीं देशभक्ति का ज्वार तो कहीं भारतीय संस्कृति के रंग बिखरे हुए थे। स्वागत द्वारों पर कार्यकर्ता पुष्प वर्षा करने को आतुर थे। खंदौली, एनएच-2, एमजी रोड से लेकर फतेहाबाद रोड तक हर तरफ उत्सव जैसा नजारा था। ढोल और बैंडबाजों के साथ यात्रा का स्वागत किया गया। 25 से ज्यादा जगह पर मंच सजाए गए। 

विज्ञापन

काफिले में कई गाड़ियां
लगभग 80 गाड़ियों के काफिले के साथ खंदौली में प्रवेश के साथ ही जन विश्वास यात्रा का आगरा महानगर अध्यक्ष भानु महाजन ने स्वागत किया। खंदौली टोल पर ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा व एटा के सांसद राजवीर सिंह (राजू भैया) को गदा भेंट कर व साफा पहनाकर स्वागत किया। रथ में केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल भी मौजूद थे। भारत माता और जय श्रीराम के जयकारे हर ओर गूंजने लगे। 
विज्ञापन

इन्होंने किया स्वागत
 एत्मादपुर में विधायक रामप्रताप चौहान ने अपने साथियों के साथ जोरदार स्वागत किया। पुरुषोत्तम खंडेलवाल, विधायक योगेंद्र उपाध्याय, डॉ. जीएस धर्मेश के नेतृत्व में यात्रा का स्वागत किया गया। सेंट जोंस चौराहे पर वरिष्ठ नेता प्रमोद गुप्ता, डब्बू पंडित, अभिषेक गुप्ता, नितेश अग्रवाल, गौरव बंसल, अजय अवागढ़, प्रमोद सिंह, राजामंडी पर धीरज जैन, दीपक खंडेलवाल, पुष्कल गुप्ता, डॉ. अवधेश रावत, बॉबी वर्मा, सुमित उपाध्याय ने स्वागत किया। यात्रा में एमएलसी मानवेंद्र प्रताप सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बेबीरानी मौर्य, राजेश चौधरी, प्रदेश प्रवक्ता आलोक अवस्थी, दीपक बघेल, यादवेंद्र प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र अग्रवाल, ब्रज क्षेत्र मीडिया प्रभारी नवल तिवारी, महानगर मीडिया प्रभारी सुनील करमचंदानी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Bjp Jan Vishwas Yatra Reached Agra Welcomes By Workers
आगरा में जन विश्वास यात्रा के स्वागत के लिए खड़े कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

भगवा ध्वजों से सजा शहर 
रामबाग से लेकर यात्रा का समस्त मार्ग भगवा ध्वजों से सजा था। जगह-जगह रोशनी थी। हर चौराहे पर मंच सजा था। केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों से जनता का परिचय कराया गया। वाल्मीकि वाटिका पर भगवान वाल्मीकि के बैनर व झांकी के माध्यम से भारत में सामाजिक एकता का संदेश दिया। 
हरीपर्वत पर हरीतिमा छाई 
हरीपर्वत चौराहे पर भाजपा सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों का वृक्ष लगाया गया। जहां अलग-अलग रंग की पट्टियों पर सभी योजनाओं का विवरण था। वहीं संजय प्लेस स्वागत के लिए लोग देर रात तक डटे रहे। आठ घंटे की देरी से आई यात्रा का स्वागत करने को कड़ाके की सर्दी में भी लोग जमे रहे। 
इन स्थानों पर स्वागत हुआ 
रामबाग चौराहा, वाटर वर्क्स चौराहा, सुल्तान गंज की पुलिया, भगवान टाकीज, दीवानी चौराहा, शाह टॉकीज, सूरसदन, स्पीड कलर लैब
हरीपर्वत, सेंट जॉन्स, आगरा कॉलेज, नाई की मंडी, सुभाष पार्क, धाकरान चौराहा, होटल इम्पीरियल, साईं की तकिया, प्रताप पुरा, अवंती बाई चौराहा, प्रतापपुरा डाकघर, तारघर चौराहा, कमिश्नरी चौराहा, बीडी जैन कॉलेज चौराहा, फूल सैय्यद चौराहा, अमर होटल। 
डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि का दीक्षांत समारोह: राज्यपाल ने कहा-प्रण लें, एक भी डिग्री फर्जी नहीं बननी चाहिए
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed