फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP is working for the country and national interest

Agra News: देश और राष्ट्र हित के लिए कार्य कर रही भाजपा

Sun, 06 Apr 2025 11:10 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 06 Apr 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
BJP is working for the country and national interest
मैनपुरी। शहर के भोगांव रोड स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर रविवार को पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यालय पर आयोजित गोष्ठी में पूर्व कैबिनेट मंत्री और विधायक भोगांव रामनरेश अग्निहोत्री ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता देश और राष्ट्र के लिए काम करता है।विधायक ने कहा कि 6 अप्रैल 1980 को भाजपा की स्थापना हुई थी। हजारों कार्यकर्ताओं के त्याग और परिश्रम से आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। उन्होंने कहा कि भाजपा के हर कार्यकर्ता ने सिद्धांतों पर चलकर काम किया है। जिलाध्यक्ष ममता राजपूत ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई के बताए मार्ग पर चलें और पार्टी को मजबूत बनाने का काम करें। भाजपा सबका साथ-सबका विकास सबके विश्वास के साथ काम कर रही है। गोष्ठी को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता, पूर्व विधायक अशोक चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष राहुल चतुर्वेदी, शिवदत्त भदौरिया, प्रदीप सिंह चौहान ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद तोमर, अनुराग पांडेय, अनुजेश प्रताप यादव, ब्लाॅक प्रमुख सतपाल यादव, मनेश चौहान, आशीष तिवारी, धीरू राठौर, प्रदीप राज, भूपेंद्र यादव, विशाल वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed