फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP is not farmer friendly

भाजपा किसान नहीं पूंजीपतियों की हितैषी

Mon, 22 Feb 2021 05:43 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 05:43 PM IST
विज्ञापन
BJP is not farmer friendly
मैनपुरी। विकासखंड घिरोर के गांव मधन में सोमवार को कांग्रेस ने किसान चौपाल लगाई। जिलाध्यक्ष विनीता शाक्य ने कहा भाजपा किसान नहीं पूंजीपतियों की हितैषी है। केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार किसान समस्याओं का समाधान नहीं करना चाहती है। किसान दो महीने से सड़कों पर आंदोलन कर रहे हैं।
विज्ञापन

सोमवार को लगाई गई किसान चौपाल में कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा भाजपा सरकार की किसान विरोधी नीतियों से किसानों को जागरूक करें। पदाधिकारी गंाव-गांव जाकर कांग्रेस सरकार में चलाई गई कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दें। किसानों को खेती के लिए खाद, बीज, बिजली, पानी की सुविधा जरूरी है। भाजपा सरकार मेें किसानों को
विज्ञापन

सुविधाएं नहीं मिल पा रहीं हैं। पंचायत चुनाव में किसान भाजपा सरकार को आइना दिखाएंगे। उन्होंने कहा पंचायत चुनाव से पहले पदाधिकारी हर बूथ पर बूथ कमेटी गठित कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शीघ्र बूथ कमेटी गठित कराकर सक्रिय कार्यकर्ताओं को संगठन की जिम्मेदारी सौंपी जाए। चुनाव जीतने के लिए हर बूथ पर कमेटी होना बहुत जरूरी है। इस मौके पर संकोच गौड़, मनोज शाक्य, कैलाश उपाध्याय, धारम सिंह, महेंद्र सिंह, चंद्रप्रकाश दुबे, अतुल कुमार, फरीद अली, राजवीर सिंह, विनोद कुमार, प्रमोद कुमार, शाहबुद्दीन, सुरेश राठौर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed