{"_id":"616b149e15389c07e159d76f","slug":"bjp-is-friendly-to-all-caste-and-religion-pradeep-mainpuri-news-agr5116776124","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सभी समाज की हितैषी पार्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा सभी समाज की हितैषी पार्टी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशनी। किशनी विधानसभा क्षेत्र के गांव अरसारा में शनिवार को भाजपा की किसान चौपाल हुई। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान ने कहा कि भाजपा सभी जाति धर्म की हितैषी पार्टी है। किसानों की बात करने वाले दल आगामी विधानसभा चुनाव में हार का सामना करेंगे। सैफई परिवार में झगड़ा बंटवारे को लेकर चल रहा है। एक्सप्रेसवे में बड़ा घोटाला हुआ है। उसे बनाने में सैफई परिवार के खास लोगों ने किसानों की जमीन औने-पौने दामों में खरीद ली और बाद में करोड़ों का खेल कर लिया।
चौपाल में जिलाध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री ने प्रदेश से माफिया, गुंडा, जमीनों पर अवैध कब्जा करने वाले सलाखों के पीछे भेज दिए हैं। प्रदेश की जनता किसी के बहकावे में नही आएगी। प्रदेश में दोबारा योगी की सरकार बनेगी। प्रदेश की जनता को जो लाभ भाजपा ने दिलाया वह आज तक कोई नही दिला पाया। किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री सत्यपाल राजपूत ने कहा कि भाजपा किसान मोर्चा गांव-गांव किसान चौपाल आयोजित कर लोंगो को मोदी और योगी की योजनाओं से अवगत करा रहा है। रामशंकर तिवारी, सचिन अग्निहोत्री, जिला महामंत्री प्रदीप तिवारी, जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा भुवनेश यादव, ओमजी दुबे, चंदन चौहान, हिरदेश शाक्य, अमित गोस्वामी, प्रदीप यादव, रजनीश भदौरिया, प्रदीप पाल, रामपाल चौहान, रामकांत दुबे, सुदेश शर्मा, जाहिद अली, दिलीप चौरसिया,जबर सिंह राठौर, सुखवीर सिंह, अनुज तिवारी, अमित तिवारी मौजूद रहे।