फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bjp in agra

प्रदेश उपाध्यक्ष ने बूथ अध्यक्षों को दिया जीत का मंत्र

Mon, 17 Oct 2016 01:01 AM IST
प्रदेश उपाध्यक्ष ने बूथ अध्यक्षों को दिया जीत का मंत्र
प्रदेश उपाध्यक्ष ने बूथ अध्यक्षों को दिया जीत का मंत्र Updated Mon, 17 Oct 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
bjp in agra
प्रदेश उपाध्यक्ष ने बूथ अध्यक्षों को दिया जीत का मंत्र - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
भाजपा ने बूथों को मजबूत करने के लिए बूथ सम्मेलन शुरू कर दिए हैं। रविवार को उत्तर विधानसभा, एत्मादपुर और खेरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में बूथ सम्मेलन किए। इनमें बूथों के प्रभारी शामिल हुए। पार्टी के बड़े नेताओं ने उन्हें चुनाव प्रबंधन के टिप्स देकर विधानसभा चुनाव 2017 में भाजपा की फतेह का मंत्र दिया। 
विज्ञापन

उत्तर विधानसभा क्षेत्र के बूथों के अध्यक्षों की बैठक सरस्वती शिशु मंदिर कमला नगर में हुई। इसमें गोपेश्वर, बल्केश्वर, कैलाश और दयालबाग मंडल के बूथ अध्यक्षों ने भाग लिया। मुख्य वक्ता प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश शर्मा ने विधानसभा चुनाव की कार्य रचना पर विस्तार से बताया। महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे, राजकुमार गुप्ता, विधायक जगन प्रसाद गर्ग, नवीन जैन, विजय दत्त पालीवाल आदि मौजूद रहे। एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र की बूथ अध्यक्षों बैठक टीएस मैरिज होम खंदौली में हुई। इसमें सीतानगर, रामबाग, खंदौली, एत्मादपुर नगर और देहात के बूथ अध्यक्षों ने भाग लिया। अध्यक्षता विजय शिवहरे और जिलाध्यक्ष श्याम भदौरिया ने की। संचालन जिला महामंत्री प्रशांत पौनिया ने किया। कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री धर्मवीर प्रजापति, रामप्रताप सिंह चौहान, नानक चंद्र अग्रवाल, मानवेंद्र जूरैल आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन

खेरागढ़ में प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश शर्मा ने कहा कि 2017 के चुनाव में विजय पाना कठिन नहीं है। बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को जागरूक होने की आवश्यकता है। सांसद चौधरी बाबूलाल ने कहा कि कार्यकर्ता निर्भीक होकर बूथों पर काम करें। श्यामसुन्दर पाराशर ने पदाधिकारियों का स्वागत किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष श्याम भदौरिया, प्रशांत पौनिया, अमर सिंह परमार, महेश बघेल, महेश गोयल, दिनेश गोयल, विजयपाल सिंह सिकरवार, मातेन्द्र धाकरे, रामसेवक त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
आशा कार्यकर्त्रियों ने बताई समस्याएं
बरहन। गायत्री शक्तिपीठ आंवलखेड़ा में रविवार को आशाओं की बैठक हुई। इसमें सभी विकास खंड की आशाओें ने भाग लिया। भाजपा नेता रामप्रताप सिंह चौहान ने आशाआें की मांगों को केन्द्र सरकार तक पहुंचाकर उन्हें पूरा कराने का आश्वासन दिया। बैठक में रवि, महाराज सिंह, विपन, विश्नू आदि मौजूद रहे।

--------
किरावली भाजपा मंडल की कार्यकारिणी घोषित
किरावली। भाजपा की किरावली मंडल की कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है। इसमें भीमसैन भगौर अध्यक्ष, श्रीओम सोलंकी महामंत्री, जगदीश गर्ग महामंत्री, चेतन चाहर उपाध्यक्ष, आशू सविता, जयराम, सुभाष कैन, शिवा इन्दौलिया उपाध्यक्ष, कृष्णा शर्मा, सोनवीर सिंह, सुधीर कुमार, सूरज चाहर, अंकेश राजपूत, पवन सिंह मंत्री, मनीष गर्ग कोषाध्यक्ष बनाए गए। इस मौके पर डा. रामेश्वरसिंह, हरिपाल सिंह इन्दौलिया, तनुज सिंघल आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed