फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP hoarding suddenly began to disappear

अचानक गायब होने लगे भाजपा के होर्डिंग

Mon, 20 Jun 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला आगरा
अमर उजाला आगरा Updated Mon, 20 Jun 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
 BJP hoarding suddenly began to disappear
सपा पाोस्‍टर - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
मथुरा के जवाहर बाग प्रकरण को मुद्दा बनाकर भाजपा ने होर्डिंगों के जरिए समाजवादी पार्टी निशाना साधा था। लेकिन अब ये होर्डिंग शहर की सड़कों से अचानक गायब होने लगे हैं। इससे भाजपा में हड़कंप मचा हुआ है। इधर, नगर निगम इस पर अनभिज्ञता जताई है। भाजपाइयों के लिए बड़ा प्रश्न यह है कि आखिर ये हरकत किसकी है। इसका पता लगाने के प्रयास चल रहे हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि भाजपा ने शुक्रवार को शहर में कई स्थानों पर होर्डिंग लगाए थे। इन पर प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था, सरकार के मंत्रियों द्वारा गुंडों को संरक्षण आदि पर टिप्पणी सहित कार्टून दर्शाए गए थे। एसएन मेडिकल कालेज के गेट और आरबीएस खंदारी कैंपस के पास लगे होर्डिंग किसी ने हटा दिए हैं। भाजपा महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे का कहना है कि इस संबंध में अपर नगर आयुक्त से वार्ता हुई थी कि लेकिन उन्होंने इससे अनभिज्ञता जताई है।
विज्ञापन


होर्डिंग के जवाब में सपा के पोस्टर
 भाजपा के होर्डिंगों के जवाब में सपा ने भी पोस्टर के माध्यम से सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष और नीचे ‘कहो दिल से अखिलेश फिर से’ के पोस्टर दोपहर में रिक्शा, आटो, बस सहित कई स्थानों पर लगे मिले। इससे भाजपा में उबल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे का कहना है कि होर्डिंगों में देश भक्त शहीदों को सम्मान और नक्सलियों से जनता को आगाह किया था। उनमें कहीं मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खिलाफ टिप्पणी नहीं की थी। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री पर टिप्पणी की है। उधर, सपा जिलाध्यक्ष रामसहाय यादव का कहना है कि पार्टी की ओर से ये पोस्टर नहीं लगाए गए हैं, यह तो जनता ने भाजपा को जवाब दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed