फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP

महानगर अध्यक्ष की रेस पूरी नहीं हुई, ब्रजक्षेत्र के लिए दौड़ शुरू

Tue, 05 Jan 2016 02:10 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा Updated Tue, 05 Jan 2016 02:10 AM IST
विज्ञापन
BJP
भाजपा महानगर अध्यक्ष का चुनाव अभी हो नहीं पाया, नेताओं ने ब्रजक्षेत्र अध्यक्ष पद के लिए दौड़ लगानी शुरू कर दी है। ब्रजक्षेत्र की वर्तमान कार्यकारिणी के कई सदस्यों के साथ-साथ कुछ पूर्व महानगर अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता इसमें शामिल हैं। वे शहर के कद्दावर नेताओं के अलावा लखनऊ-दिल्ली तक संपर्क साध रहे हैं। कुछ दावेदार तो न चाहते हुए भी विरोधियों को गले लगा रहे हैं।
विज्ञापन

बता दें कि यह महीना भाजपा के संगठनात्मक बदलाव का महीना है। राष्ट्रीय अध्यक्ष से लेकर निचले स्तर तक की कार्यकारिणी का गठन होना है। जानकार बताते हैं कि 15 जनवरी तक प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव हो जाएगा। इसके बाद ब्रजक्षेत्र अध्यक्ष चुना जाना है। हालांकि यह पद संयोजक की तरह से होने के कारण इस पद पर पार्टी में सीधा चुनाव नहीं होता। प्रदेश अध्यक्ष की सहमति से ब्रजक्षेत्र अध्यक्ष मनोनीत होता है। इसके लिए कइयों ने अभी से दावेदारी की तैयारी शुरू कर दी है। इसमें आगरा के अलावा अलीगढ़, मथुरा के कद्दावर नेता दौड़ में हैं। ये दिग्गज अपने-अपने जिला और महानगर के चुनावों में रुचि लेने की बजाय अपने लिए रास्ता बनाने में जुटे हैं। यही वजह है कि ब्रजक्षेत्र के कई जिलों में चुनाव को लेकर पार्टी के अंदर का गतिरोध सड़क पर आ गया।
विज्ञापन


इनसेट
प्रत्याशियों ने दिया समर्थन!
महानगर अध्यक्ष पद के लिए हुए पांच नामांकनों में से दो ने एक प्रत्याशी को समर्थन दे दिया है। सूत्रों की मानें तो ये दोनों प्रत्याशी उसी खेमे के थे। इनसे दूसरे खेमे के दावेदारों को चकमा देने के लिए नामांकन कराया गया था। अंदरखाने चल रहीं चर्चाओं के अनुसार, अब तीन की प्रत्याशी दौड़ में बचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed