फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP has created district history, will continue to create

भाजपा ने जिले इतिहास रचा आगे भी रचेगी

Mon, 12 Jul 2021 10:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
BJP has created district history, will continue to create
मैनपुरी। भोगांव रोड स्थित भाजपा कार्यालय में सोमवार को जिला पंचायत अध्यक्ष अर्चना भदौरिया सहित भाजपा के ब्लॉक प्रमुखों का आबकारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री ने स्वागत किया। उन्होंने कहा पंचायत चुनाव में भाजपा ने इतिहास रचा है। विधानसभा चुनाव 2022 में चारों विधानसभा सीटें जीतकर भाजपा दोबारा इतिहास रचेगी।
विज्ञापन

आबकारी मंत्री ने कहा सपा के किले की दीवारें भाजपा ने चटका दी हैं। भाजपा में ही कार्यकर्ता को सम्मान मिलता है। सपा में तो एक ही परिवार में प्रधान से लेकर विधायक, सांसद, मुख्यमंत्री तक बनाए जाते हैं। जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान ने कहा जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख जिताने में कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान है। अब कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटें। जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख जनता से सीधे संपर्क में रहें।
विज्ञापन

ब्रज क्षेत्र के उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता ने कहा जिले से सपा का लगभग सफाया हो गया है। जो कुछ बचा है वह विधानसभा चुनाव में हो जाएगा। सहकारी बैंक अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राठौर, पूर्व विधायक अशोक चौहान, अरविंद तोमर, शिवदत्त भदौरिया, ममता राजपूत, प्रेम सिंह शाक्य, राहुल चतुर्वेदी, सत्यपाल यादव, मनेश सिंह चौहान, रीतू भदौरिया, सत्येंद्र दिवाकर, मंजूषा चौहान, सौरभ दुबे, अनुराग पांडेय, रमाशंकर तिवारी, प्रदीप तिवारी, वीरेंद्र शाक्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed