फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP government is anti-farmer, youth and women: Shyamlal Pal

किसान, नौजवान और महिला विरोधी है भाजपा सरकार: श्यामलाल पाल

Sun, 05 Dec 2021 11:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
BJP government is anti-farmer, youth and women: Shyamlal Pal
मैनपुरी। समाजवादी पार्टी के प्रदेश महासचिव श्यामलाल पाल ने रविवार को पार्टी कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रदेश में सपा सरकार बनने का दावा किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसान, नौजवान और महिला विरोधी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज पूरे प्रदेश में गुंडाराज है। जनता महंगाई से जूझ रही है। उन्होंने कहा कि 2022 में अखिलेश यादव को जनता मुख्यमंत्री बनाने जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा कुछ उद्योग पतियों को लाभ देने के लिए किसान विरोध बिल जल्दबाजी में लेकर आई थी। किसान समझदार थे और बिल का विरोध किया। आखिरकार किसानों को आगे सरकार को झुकना पड़ा। सदर विधायक राजकुमार यादव ने कहा कि सपा प्रदेश में सरकार बनाएगी, साथ ही मैनपुरी की सभी विधानसभा सीटों को जीतेगी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

इसके अलावा पॉलिटिकल जस्टिस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश कुमार ने भी सपा कार्यालय पर पहुंचकर प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि पदोन्नति में आरक्षण बहाल हो, प्रदेश और देश में एक समान मुफ्त शिक्षा, चिकित्सा और न्याय उपलब्ध हो। प्रेसवार्ता के दौरान किशनी विधायक बृजेश कठेरिया, जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed