फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bjp goverment is anti farmers

किसान विरोधी रवैया अपना रही भाजपा सरकार

Wed, 10 Feb 2021 04:43 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 04:43 PM IST
विज्ञापन
bjp goverment is anti farmers
मैनपुरी। कांग्रेस की सृजन संगठन अभियान की बैठक बुधवार को विकासखंड बरनाहल के गांव इकहरा और कनकपुर सादा में हुई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनीता शाक्य ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार किसान विरोधी रवैया अपना रही है। पूंजीपतियों के हित में कानून बनाए जा रहे हैं। नए कृषि कानूनों से आने वाले दिनों में अन्नदाता किसान गुलाम हो जाएगा।
विज्ञापन

बुधवार को हुई बैठक में जिलाध्यक्ष विनीता शाक्य ने कहा पंचायत चुनाव से पहले हर बूथ कमेटी का गठन कर लिया जाए। बूथ पर सक्रिय कार्यकर्ताओं को ही जिम्मेदारी दी जाए। किसान हित की बात करके सत्ता हासिल करने वाली भाजपा सरकार बनाने के बाद किसान विरोधी साबित हुई है। किसान अपने भविष्य को लेकर चिंतित है। नए कृषि कानूनों से किसानों को नुकसान होगा।
विज्ञापन

कृषि कानूनों के विरोध में किसान दो महीने से आंदोलन कर रहे हैं। सरकार ने आंदोलन समाप्त कराने की दिशा में कोई पहल नहीं की है। विधानसभा चुनाव 2022 में किसान ही भाजपा को सत्ता से हटाएंगे। इस मौके पर कांग्रेस लीगल सेल के प्रदेश महासचिव मनोज शाक्य, फरीद अली, गजेंद्र सिंह, विकास गौतम, अरुण कुमार, प्रमोद कुमार, अकबर सिंह, सत्यप्रकाश, धारम सिंह, रजनीश, सतीश कठेरिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed