फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP district president of the Board, including the election postponed

भाजपा : जिलाध्यक्ष सहित मंडल के चुनाव स्थगित

Sun, 17 Jan 2016 01:41 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो, अमर उजाला, आगरा Updated Sun, 17 Jan 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
BJP district president of the Board, including the election postponed
संगठनात्मक चुनाव में पार्टी के अंदर मचे घमासान के चलते भाजपा ने जिलाध्यक्ष और जिले के मंडल अध्यक्ष के चुनाव स्थगित कर दिए हैं। विवादों के बीच शुक्रवार को जारी की गई मंडल अध्यक्षों की सूची के बाद प्रदेश नेतृत्व ने यह निर्णय लिया। अब यह चुनाव प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के बाद होंगे।
विज्ञापन

बता दें कि पिछले दिनों जिला चुनाव अधिकारी मनोज मिश्रा और जिला सह चुनाव अधिकारी राजेश चौधरी ने जिले के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर जिलाध्यक्ष के चुनाव के लिए 18 जनवरी को नामांकन की तिथि घोषित की थी। मगर, इससे पहले मंडल अध्यक्षों की सूची जारी करने के निर्देश दिए थे। गुटबाजी के चलते स्थानीय स्तर पर मंडलों के चुनाव होने के बाद भी इस सूची को रोके रखा गया। एक खेमा विरोधी खेमे के दावेदारों को शिकस्त देने के लिए अपने लोगों को फिट करना में लगा है।
विज्ञापन

यही वजह रही कि शुक्रवार देर शाम को जब मंडल अध्यक्षों की सूची जारी की गई तो इस पर कुछ नेताओं ने आपत्ति दर्ज करा दी। 22 में से 14 मंडल अध्यक्षों की सूची में कई सक्रिय सदस्य नहीं थे तो कुछ ने नामांकन तक नहीं किया था। शिकायत के बाद प्रदेश नेतृत्व ने सूची को स्थगित कर दिया। मंडल अध्यक्षों के बिना जिलाध्यक्ष का चुनाव नहीं हो सकता था इसलिए संगठन ने जिलाध्यक्ष का चुनाव भी स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
सदस्यता अभियान में रहे निष्क्रिय
पार्टी के अंदर की ‘राजनीति’ के तहत एक खेमे ने एक मंडल पर तो ऐसे कार्यकर्ता को अध्यक्ष बना दिया, जिसने सदस्यता अभियान में कोई भूमिका नहीं निभाई। जबकि आला कमान के साफ निर्देश थे कि ऐसे सदस्यों को अहम जिम्मेदारी नहीं दी जाएगी।
आठ मंडलों पर चुनाव ही नहीं
मंडल अध्यक्षों के चुनाव में सबसे बड़ा विवाद आठ मंडलों पर चुनाव न होना रहा। जिले में सदस्यता अभियान सफल होने का दावा किया गया था। मगर, 22 में से आठ मंडलों पर चुनाव न कराने का कारण 50 फीसदी से कम सदस्यता बताई गई। ऐसे में कुछ नेताओं ने सवाल उठाया कि जानबूझ कर सदस्यता सूची गायब की गई हैं। ताकि विरोधी खेमे के दावेदार जिलाध्यक्ष के लिए आवेदन न कर पाएं।

चुनाव निरस्त नहीं हुआ है, स्थगित किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के बाद जिलाध्यक्ष का चुनाव होगा। इससे पहले मंडल अध्यक्षों की सूची फिर से जारी की जाएगी। जिन मंडलों पर चुनाव रह गए हैं, उन पर भी विचार किया जाएगा।
- मनोज मिश्रा, जिला चुनाव अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed