फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP district minister and his brother accused of beating a Scheduled Caste family and tearing the clothes of a girl

Agra News: भाजपा जिलामंत्री और भाई पर अनुसूचित जाति के परिवार को पीटने और युवती के कपड़े फाड़ने का आरोप

Fri, 29 Aug 2025 12:13 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 29 Aug 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
BJP district minister and his brother accused of beating a Scheduled Caste family and tearing the clothes of a girl
किशनी। थाना क्षेत्र में कुम्हौल मेले के पास सड़क पर कार निकालने के लिए साइड न मिलने पर भाजपा जिला मंत्री, उनके भाई व साथियों पर एक अनुसूचित जाति के परिवार के साथ मारपीट करने व एक युवती के कपड़े फाड़ने का आरोप लगा है। सपा विधायक बृजेश कठेरिया के दखल के बाद घटना ने राजनैतिक रंग ले लिया। इसके बाद बुधवार देर किशनी थाने में केस दर्ज हुआ। जिला मंत्री पक्ष ने भी अपने साथ मारपीट, जंजीर गायब करने का आरोप लगाते हुए अनुसूचित जाति पक्ष के खिलाफ तहरीर दी है। बुधवार देर रात परिगवां, थाना एलाऊ की रहने वाली अनुसूचित जाति की प्रियंका कठेरिया ने किशनी थाने में केस दर्ज कराया। इसमें आरोप लगाया कि वह ग्राम कुम्हौल थाना किशनी स्थित शेगनाथ मंदिर पर भंडारा कराने जा रहीं थीं। उनके साथ कार में ससुर श्यामबरन, देवर पुष्पेंद्र, रजत, नवनीत, ननद संजना थीं। शमशेरगंज रोड पर बोझा गांव के पास भाजपा के जिला मंत्री हरिओम दुबे और उनके भाई अंकित दुबे निवासीगण शमशेरगंज भी अपनी कार से आ रहे थे। भाजपा जिलामंत्री ने ओवरटेक करने के लिए हाॅर्न दिया। किसी कारणवश जगह न मिलने पर वह कार को ओवरटेक नहीं कर सके। आरोप है कि इसी बात पर भाजपा जिलामंत्री ने ओवरटेक कर कार को आगे लगाकर उनकी कार को लेकर लिया और जातिसूचक गालियां दीं। इसके बाद मारपीट करने लगे। इसके अलावा 6-7 अज्ञात लोगों को बुलाकर लाठी-डंडो से हमला किया। कार में परिवार की एक युवती को बाहर खींचकर कपड़े फाड़ दिए। इसी दौरान सूचना पर मामा के लड़के की बहू आरती व उनका लड़का सुजल निवासी ग्राम नगला पीतम, कुम्हौल बचाने आए तो आरोपियों ने आरती, सुजल के साथ भी मारपीट की। हमलावर के पास पिस्टल भी थी। उन्होंने जान से मारने की धमकी भी दी। स्थानीय लोगों ने बीचबचाव करते हुए हमलावरों से परिवार को बचाया।
विज्ञापन






सपा विधायक समर्थकों के साथ पहुंचे थाने, केस दर्ज न होने तक धरने का एलान

घटना के बाद अनुसूचित जाति से संबंधित प्रियंका कठेरिया के परिवार के समर्थन में आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारी और कुम्हौल के सैकड़ों लोग थाने के बाहर जमा हो गए। देर रात 10 बजे तक जब केस दर्ज नहीं हुआ तो किशनी से सपा विधायक ब्रजेश कठेरिया भी थाने पहुंच गए। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की और स्पष्ट किया कि जब तक केस दर्ज नहीं होगा, वह थाने से नहीं हटेंगे। मामले की सूचना मिलने पर एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह भी पहुंच गए। उन्होंने पूरे प्रकरण की जांच की। इसके बाद भाजपा जिला मंत्री हरिओम दुबे, उनके भाई अंकित दुबे व 8 अज्ञातों पर केस दर्ज कराया। अनुसूचित जाति अधिनियम व अन्य गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज किया।
विज्ञापन




जिला मंत्री पक्ष ने भी दी तहरीर

भाजपा जिला मंत्री हरिओम पक्ष की ओर से भी मारपीट, सोने की जंजीर तोड़कर ले जाने की तहरीर थाने पर दी गई है। पुलिस इनकी तहरीर पर गहनता से जांच कर रही है।



तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। प्रकरण की जांच की जा रही है।

- अरुण कुमार सिंह, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed