फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP distributing sarees to voters

Agra News: भाजपा मतदाताओं को बांट रही साड़ियां

Tue, 25 Apr 2023 12:04 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 25 Apr 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
BJP distributing sarees to voters
करहल। निकाय के चुनाव रण में करहल नगर पंचायत क्षेत्र में प्रत्याशियों के आरोप-प्रत्यारोप भी तेज हो गए हैं। चेयरमैन हो या वार्ड मेंबर, सभी प्रत्याशी व उनके समर्थक मतदाताओं को लुभाने के लिए हर हथकंडे अपनाने में जुटे हैं। इसी बीच सुभासपा नेता ने भाजपा प्रत्याशी पर मतदाताओं को साडिय़ां बांटने का आरोप लगाते हुए शिकायत की है।
विज्ञापन

सुहेलदेव भारत समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रेमचंद्र कश्यप ने सत्ताधारी भाजपा पर नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप लगाया है। उनके मुताबिक करहल में चेयरमैन के भाजपा प्रत्याशी महिलाओं को मुफ्त साडिय़ां बांट रहे हैं। साडिय़ां भाजपा प्रत्याशी के नाम के स्टीकर वाली मारुति गाड़ी में भरकर लाई गई हैं। इन्हें गुपचुप रूप से गलियों में महिलाओं को बांटा जा रहा है। ताकि उनके वोट हासिल किए जा सकें। सुभासपा के प्रदेश अध्यक्ष ने साडिय़ां बांटने वाले वाहन का नंबर भी प्रशासन को दिया है। हालांकि उच्चाधिकारी अभी कुछ बोलने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed