फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP councillor beaten up attacked while eating at a dhaba police filed a case

Agra: भाजपा के सभासद की पिटाई...ढाबे पर खाना खाते समय बोला हमला, पुलिस ने दर्ज किया केस

Mon, 28 Apr 2025 12:04 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 28 Apr 2025 12:04 PM IST
सार

आगरा में भाजपा के सभासद पर उस समय हमला बोल दिया गया, जब वो ढाबे पर खाना खा रहे थे। इस दौरान उनकी पिटाई की गई। मामले में पुलिस ने दो नामजद और 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। 
 

विज्ञापन
BJP councillor beaten up attacked while eating at a dhaba police filed a case
agra police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के एत्मादपुर में ढाबे पर शनिवार रात खाना खा रहे भाजपा सभासद की कुछ युवकों ने पिटाई कर दी। इस मामले में दो नामजद और 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है।
विज्ञापन


 

नई बस्ती वार्ड नंबर 20 के भाजपा सभासद सोमेंद्र राजपूत ने पुलिस को बताया कि शनिवार रात करीब 9:30 बजे नगर पालिका के पास हाईवे किनारे स्थित ढाबे पर खाना खा रहे थे। वहां पर नई बस्ती के कृष्णकांत, रूपेश अपने साथियों के साथ आए और गाली गलौज करने लगे। उनके विरोध करने पर पिटाई कर दी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

धमकाया कि शराब के ठेके का विरोध कर रहा है, अभी और सबक सिखाएंगे। शोर सुनकर आसपास के लोगों के आने पर हमलावर भाग निकले। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इंस्पेक्टर एत्मादपुर ने बताया कि सभासद की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी कैमरे देख मामले की जांच की जा रही है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed