फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bjp commite

‘अनुशासन के दायरे में रहकर चुनाव प्रक्रिया में भाग लें’

Sat, 31 Aug 2019 11:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
bjp commite
भाजपा कार्यालय पर बैठक में बोलते भाजपा नेता - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। भोगांव रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर शनिवार को संगठन महापर्व कार्यशाला हुई। ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी, गाजियाबाद विधायक सुनील शर्मा ने भाग लिया। इस दौरान ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष ने कहा कि सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता अनुशासन के दायरे में रहकर संगठन के चुनाव में भाग लें।
विज्ञापन

11 सितंबर से 22 सितंबर तक बूथ समिति के चुनाव होंगे। बूथ समिति में सभी वर्ग के लोगों को शामिल किया जाएगा। 11 से 20 अक्तूबर तक मंडल के चुनाव होंगे। 16 नवंबर तक जिलाध्यक्ष का चुनाव हो जाएगा। इस दौरान विधायक सुनील शर्मा ने कहा कि संगठन ने उनको चुनाव प्रभारी बनाया है।
विज्ञापन

संगठन के जो निष्ठावान कार्यकर्ता हैं, उनको ही पदाधिकारी बनाया जाएगा। जिला संगठन में सबका साथ सबका विकास के तहत ही पदाधिकारी बनाए जाएंगे। सह चुनाव प्रभारी राजेश त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं को संगठन के चुनाव में बढ़ चढ़कर भाग लेने को कहा। जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता ने कहा कि मुख्यालय के बाद अब मंडल स्तर पर भी कार्यशाला होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडल स्तरीय कार्यकर्ताओं को संगठन के चुनाव के प्रति जागरूक किया जाएगा। सदस्यता सत्यापन प्रभारी सुनील टंडन, राकेश धनगर, कलक्टर सिंह राजपूत, रमाशंकर तिवारी, करनपाल सिंह, कविता राठौर, सौरभ दुबे, राहुल भारतीय, अनुराग पांडेय, प्रदीप चौहान, विजय सिंह वैस, वीरेंद्र शाक्य, सोम गुप्ता, अमित गुप्ता, अहिवरन सिंह, सत्यपाल यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed