फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP cares about the nation and SP cares about the family.

Agra News: भाजपा राष्ट्र की चिंता करती है और सपा परिवार की

Mon, 18 Nov 2024 11:05 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 18 Nov 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
BJP cares about the nation and SP cares about the family.
करहल क्षेत्र में एक बैठक के दौरान सांसद साक्षी महाराज के साथ भाजपा प्रत्याशी अनुजेश प्रताप।
मैनुपरी। करहल विधानसभा के गांव लालपुर सगौनी में सोमवार को सांसद उन्नाव साक्षी महाराज ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। कहा कि अयोध्या में मंदिर बना है तो वह कल्याण सिंह की देन है। मंदिर के लिए कल्याण सिंह ने मुख्यमंत्री के पद को त्याग दिया था। भारतीय जनता पार्टी ने मंदिर बनाकर 500 साल का इंतजार खत्म किया है। भारतीय जनता पार्टी के लोग राष्ट्र की चिंता करते हैं। सपा के लोग अपने परिवार की चिंता करते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे देश में मंदिर बनाने का काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता से पूरा विपक्ष परेशान है। भारतीय जनता पार्टी के लोग राष्ट्र की चिंता करते हैं। सपा के लोग अपने परिवार की चिंता करते हैं। सांसद ने बंटोगे तो कटोगे के नारे को भी दोहराया।
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर भारद्वाज, जिलाध्यक्ष राहुल चतुर्वेदी, भाजपा प्रत्याशी अनुजेश प्रताप सिंह, पूर्व विधायक अशोक चौहान, ब्लॉक प्रमुख कश्मीर सिंह राजपूत, प्रदीप राज, पैक्सफेड अध्यक्ष प्रेमसिंह शाक्य, मनीषा शुक्ला ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने घिरोर मंडल, राज्यमंत्री अजीत पाल ने औंछा मंडल, भोगांव विधायक रामनरेश अग्निहोत्री ने बरनाहल मंडल में घर-घर जाकर संपर्क किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed