फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP candidates filed nomination for assemble election in Mainpuri

यूपी चुनाव 2022: भोगांव से भाजपा प्रत्याशी रामनरेश अग्निहोत्री ने किया नामांकन, मैनपुरी से जयवीर ने भरा पर्चा

Thu, 27 Jan 2022 08:08 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 27 Jan 2022 08:08 PM IST
सार

मैनपुरी जिले के सभी चारों विधानसभा क्षेत्रों में तीसरे चरण में चुनाव होना है। इसके लिए नामांकन प्रक्रिया हो रही है। गुरुवार को भाजपा के दो प्रत्याशियों समेत तीन ने नामांकन दाखिल किए। 

विज्ञापन
BJP candidates filed nomination for assemble election in Mainpuri
भाजपा प्रत्याशी रामनरेश अग्निहोत्री, जयवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी जिले में विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को भाजपा के प्रत्याशियों ने नामांकन किए। भोगांव विधानसभा सीट से रामनरेश अग्निहोत्री और मैनपुरी सदर सीट से जयवीर सिंह ने नामांकन दाखिल किए। भोगांव विधानसभा सीट से एक निर्दलीय प्रत्याशी ने भी नामांकन दाखिल किया। 

विज्ञापन

कलक्ट्रेट में नामांकन दाखिल करने सबसे पहले आबकारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री पहुंचे। उन्हें भाजपा ने भोगांव विधानसभा सीट से दूसरी बार मैदान में उतारा है। नामांकन से पहले उन्होंने शीतला माता मंदिर पर विधि-विधान से पूजन किया। वह दोपहर 12 बजे कलक्ट्रेट पहुंचे। पहले बैरियर पर ही पुलिस ने समर्थकों को रोक दिया। 
विज्ञापन

एक सेट में दाखिल किया नामांकन 
दूसरे बैरियर पर रामनरेश अग्निहोत्री अपनी गाड़ी छोड़कर प्रस्तावक कलक्टर सिंह राजपूत के साथ नामांकन कक्ष की ओर पैदल गए। उन्होंने नामांकन कक्ष न्यायालय राजस्व अधिकारी मैनपुरी कक्ष में निर्वाचन अधिकारी को अपना नामांकन पत्र सौंपा। उन्होंने एक सेट में नामांकन दाखिल किया। नामांकन कक्ष के बाहर उनके बेटे अंकुर अग्रिहोत्री और भाजपा नेता अनुराग पांडेय मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लगभग एक घंटे बाद दोपहर एक बजे वे नामांकन कर बाहर निकले। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने जिले की चारों सीटें जीतने के साथ ही प्रदेश में सरकार बनाने का दावा किया। करहल सीट से भाजपा प्रत्याशी उतारने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जल्द ही प्रत्याशी की घोषणा होगी। 

दोपहर को जयवीर सिंह पहुंचे 
ठीक एक बजे भाजपा के मैनपुरी सदर सीट से प्रत्याशी जयवीर सिंह नामांकन करने पहुंचे। उनके साथ आए काफिले को भी पहले बैरियर पर ही रोक दिया गया। केवल प्रस्तावक आलोक गुप्ता और अहिवरन सिंह राजपूत के साथ वे नामांकन कक्ष में गए। यहां उन्होंने निर्वाचन अधिकारी नवोदिता शर्मा को नामांकन पत्र सौंपा। 

लगभग दो घंटे तक वे नामांकन कक्ष में रहे, इस बीच नामांकन की प्रक्रिया पूर्ण की गई। तीन बजे वे नामांकन कर लौटे। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान, पूर्व विधायक अशोक सिंह चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गोविंद भदौरिया, राहुल राठौर, दीपक अग्रिहोत्री समेत अन्य भाजपा समर्थक मौजूद रहे। 

दोबारा नामांकन कक्ष में गए आबकारी मंत्री 
भोगांव से भाजपा प्रत्याशी रामनरेश अग्निहोत्री दोपहर एक बजे नामांकन करने के बाद नामांकन कक्ष से बाहर लौट आए थे। यहां पत्रकारों से वार्ता के बाद उन्हें कुछ जानकारी मिली। इसके बाद वे दोबारा नामांकन कक्ष तक गए। हालांकि दस मिनट बाद ही वे लौटे और समर्थकों के साथ चले गए। 

निर्दलीय प्रत्याशी ने भी दाखिल किया नामांकन 
भोगांव विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी श्रेय तिवारी भी गुरुवार को दोपहर दो बजे कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने प्रस्तावकों के साथ नामांकन पत्र दाखिल किया। वोटर्स पार्टी इंटरनेशनल के अलावा बसपा से दीपक पेंटर ने नामांकन पत्र  लिए। 

कड़े रहे सुरक्षा के इंतजाम 
नामांकन को देखते हुए कलक्ट्रेट में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े प्रबंध किए गए थे। बड़ी संख्या में प्रवेश द्वार पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह और पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार राय ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। सीओ सिटी अमर बहादुर सिंह भी लगातार सुरक्षा इंतजामों की निगरानी में जुटे रहे। 

इतने लिए गए नामांकन पत्र सेट
- विधानसभा क्षेत्र मैनपुरी-08 व्यक्तियों ने 15 सेट
- विधानसभा क्षेत्र भोगांव-06 व्यक्तियों ने 06 सेट
- विधानसभा क्षेत्र किशनी-04 व्यक्तियों ने 04 सेट
- विधानसभा क्षेत्र करहल-09 व्यक्तियों ने 12 सेट 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed