फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP announced name of candidate for post of Mayor of Firozabad Municipal Corporation

UP Nikay Chunav: भाजपा ने नूतन का टिकट काटा, कामिनी राठौर प्रत्याशी, अन्य दावेदारों को भी लगा झटका

Mon, 17 Apr 2023 11:58 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 17 Apr 2023 11:58 AM IST
सार

निकाय चुनाव के लिए भाजपा ने फिरोजाबाद नगर निगम की निवर्तमान मेयर का टिकट काट दिया है। इस बार भाजपा ने यहां से कामिनी राठौर को प्रत्याशी घोषित किया है। नाम का एलान होते ही अन्य दावेदारों को भी बड़ा झटका लगा है। 

विज्ञापन
BJP announced name of candidate for post of Mayor of Firozabad Municipal Corporation
फिरोजाबाद नगर निगम से भाजपा ने कामिनी राठौर को बनाया प्रत्याशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में भाजपा ने रविवार की देर शाम फिरोजाबाद नगर निगम की मेयर पद के प्रत्याशी का नाम घोषित कर दिया। भाजपा ने निवर्तमान मेयर नूतन राठौर का टिकट काटकर कामिनी राठौर को प्रत्याशी बनाया है। प्रत्याशी घोषित होने के साथ ही उनके आवास पर बधाई देने वालों की भीड़ लग गई।

विज्ञापन

दावेदार बेसब्री से कर रहे थे सीट एलान का इंतजार

फिरोजाबाद नगर निगम के मेयर पद के प्रत्याशी सपा एवं बसपा पहले ही घोषित कर चुकी थी। रविवार की शाम कांग्रेस ने भी मेयर पद की प्रत्याशी के नाम का एलान कर दिया। लेकिन, भाजपा प्रत्याशी के नाम घोषित होने का इंतजार हर किसी को था। आखिर देर शाम नौ बजे करीब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की ओर से मेयर पद के प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी गई। 

विज्ञापन

निवर्तमान मेयर का कटा टिकट

भाजपा ने निवर्तमान मेयर नूतन राठौर का टिकट काटकर भाजपा के नामित पार्षद सुरेंद्र राठौर की पत्नी कामिनी राठौर को प्रत्याशी बनाया है। हालांकि मेयर पद के लिए डॉ. एसपी लहरी की पत्नी लक्ष्मी लहरी तथा एक अन्य चिकित्सक की पत्नी का नाम भी प्रमुखता से चल रहा था। पार्टी हाईकमान की मुहर लगने के बाद कामिनी राठौर का नाम घोषित किया गया। कामिनी राठौर सोमवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed