फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP and VHP workers protest at Police Station in agra

अपहृत किशोरी को नहीं ढूंढ पाई पुलिस, थाने में भाजपा और विहिप कार्यकर्ताओं का हंगामा

Mon, 14 Sep 2020 01:00 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 14 Sep 2020 01:00 AM IST
सार

  • भाजपा, विहिप और कई संगठनों के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
  • किशोरी के अपहरण के आरोप में बंटी खान के खिलाफ दर्ज है केस

विज्ञापन
BJP and VHP workers protest at Police Station in agra
थाने में भाजपा, विहिप कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के इरादतनगर से दो दिन पहले अगवा की गई किशोरी का पुलिस रविवार को भी कुछ पता नहीं लगा पाई। इससे गुस्साए लोगों ने थाना पर दूसरे दिन भी हंगामा-प्रदर्शन किया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और अन्य संगठनों के कार्यकर्ता भी पहुंच गए। पुलिस ने बताया कि चार टीमें बरामदगी के प्रयास में लगी हैं, जल्द सफलता मिलेगी, तब जाकर लोग शांत हुए।

विज्ञापन


किशोरी के अपहरण के आरोप में कस्बे के ही बंटी खान के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। किशोरी के पिता का कहना है कि पुलिस ढिलाई बरत रही है। उधर भाजपा और विहिप नेताओं ने थाना में प्रदर्शन कर किशोरी की बरामदगी की मांग की। क्षेत्राधिकारी प्रमोद कुमार किशोरी की बरामदगी के लिए भेजी गई टीम के वापस आने तक का समय मांगा। देर शाम एसपी ग्रामीण रवि कुमार भी थाने पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन



दो दिन का अल्टीमेटम दिया

प्रदर्शन में विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष रविंद्र परमार, सत्संग सह प्रमुख जेपी पाठक, जिलामंत्री अनिल रावत ,जिला संपर्क प्रमुख सतेंद्र भारद्वाज, राजकुमार, राकेश, धर्मवीर, पवन, महेश मौजूद रहे। उन्होंने 2 दिन के अंदर किशोरी के बरामद न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप : आरोपी के जन्मदिन में शामिल हुए थे चार सिपाही

थाने पर प्रदर्शन के दौरान लोगों ने आरोप लगाया कि आरोपी बंटी खान के साथ थाना के कुछ सिपाहियों की दोस्ती है। इसी कारण वह हाथ नहीं आ रहा है। भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष श्याम भदौरिया ने कहा कि चार सिपाही बंटी खान के घर उसके जन्म दिन समारोह में शामिल हुए थे। उन पर कार्रवाई होनी चाहिए। इसकी शिकायत अधिकारियों से कर दी गई है। साथ ही डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा को भी अवगत करा दिया है।

पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं

कुर्राचित्तरपुर चौकी क्षेत्र में कुछ माह पूर्व किशोरी का अपहरण हुआ था। हाल ही में चौकी क्षेत्र के गांव में एक बालिका का अपहरण हुआ, आरोपी नामजद हैं लेकिन पुलिस उन्हें पकड़ नहीं पा रही है। विश्वहिंदू परिषद के सह प्रांत संपर्क प्रमुख आशीष आर्य ने कहा कि आए दिन हो रही इन घटनाओं के लिए पुलिस की निष्क्रियता जिम्मेदार है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने बताया कि किशोरी की बरामदगी के लिए चार टीमें लगी हैं। सिपाहियों पर जो आरोप लगे हैं, उनकी जांच कराई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed