फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP and SP supporters clash in Dorra

Agra News: डोर्रा में भिड़े भाजपा और सपा समर्थक

Wed, 08 May 2024 04:36 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 08 May 2024 04:36 AM IST
विज्ञापन
BJP and SP supporters clash in Dorra
कासगंज। अमांपुर विधानसभा क्षेत्र के डोर्रा मतदान केंद्र पर भाजपा और सपा कार्यकर्ताओं के बीच भिड़ंत हो गई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर फर्जी मतदान कराने के आरोप लगाए। यहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया। मतदान बूथ से सभी एजेंटों को कक्ष से बाहर किया। सपा के पक्ष ने अमांपुर विधायक के भाई पर मतदानकर्मियों पर रौब गालिब करने के आरोप लगाए। इसी बात पर कहासुनी शुरू हो गई। मामले की सूचना पर विधायक हरिओम वर्मा भी मौके पर पहुंच गए। विधायक हरिओम वर्मा ने बताया कि विपक्षी पार्टी के दबाव में एक मतदान कर्मी ने स्वयं ही एक बुजुर्ग मतदाता का मत डाल दिया। इसका विरोध करने पर विवाद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed