फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bjp and bsp leaders create ruckus over deletion of voter name from list in agra

वोटर लिस्ट से नाम काटने पर भिड़े भाजपा और बसपा नेता, तहसील में हंगामा

Sat, 23 Feb 2019 09:23 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 23 Feb 2019 09:23 PM IST
विज्ञापन
bjp and bsp leaders create ruckus over deletion of voter name from list in agra
फाइल फोटो

आगरा में छावनी विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से काटने पर शनिवार को तहसील सदर में हंगामा हो गया। छावनी क्षेत्र के विधायक डॉ. जीएस धर्मेश ने अधिकारियों पर भाजपा को हराने की साजिश के तहत सूची से मतदाताओं के नाम काटने का आरोप लगाया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने और मतदाता सूची से गलत ढंग से हटाए गए मतदाताओं के नाम दोबारा दर्ज कराने का भरोसा दिया। 

विज्ञापन


शनिवार दोपहर छावनी क्षेत्र के विधायक डॉ. जीएस धर्मेश तहसील सदर में स्थित निर्वाचन कार्यालय में कुछ मतदाताओं के नाम बढ़ाने के संबंध में जानकारी करने गए थे। इस दौरान उन्हें पता चला कि छावनी विधानसभा के बूथ संख्या 230 पर कई मतदाताओं के नाम गलत ढंग से काट दिए गए हैं।
विज्ञापन

 
सैकड़ों नाम ऐसे भी काटे गए हैं, जिनके लिए विलोपन का फार्म भी नहीं भरा गया है। सैकड़ों फार्म 7 ऐसे भी जिन्हें किसी एक ही व्यक्ति ने भरा है और उसी के आधार पर नाम काटे गए हैं। इस पर भाजपा विधायक और उनके समर्थकों ने हंगामा किया। जानकारी होने पर एसडीएम सदर अभिषेक सिंह सहित कई अधिकारी पहुंच गए और उन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा और बसपा नेताओं में कहासुनी

तहसील सदर में जिस वक्त यह घटना हुई, वहां बसपा आगरा लोकसभा प्रभारी मनोज सोनी भी मौजूद थे। भाजपा विधायक ने आरोप लगाया कि तहसील के कर्मचारी और बीएलओ आदि भाजपा के खिलाफ साजिश करके वोट काट रहे हैं। इस पर बसपा के किसी पदाधिकारी ने भाजपा के खिलाफ टिप्पणी कर दी। इसे लेकर वहां कार्यकर्ताओं के बीच जमकर कहासुनी हुई। 

पूरी विधानसभा क्षेत्र की हो जांच

कार्यकर्ताओं का कहना था कि यह बड़ी साजिश है। अभी तो कुछ ही वार्डों के दस्तावेजों पर उनकी नजर पड़ी है, करीब 400 वोटों की गड़बड़ी मिली है। यदि पूरी विधानसभा के दस्तावेजों की जांच की जाए तो यहां हजारों की संख्या में वोटों में गड़बड़ी मिलेगी। उन्होंने कहा कि छावनी विधानसभा की सभी मतदाताओं की सूचियों की जांच कराई जाए। 

दोनों पार्टियों के नेताओं ने यह कहा

आगरा छावनी के विधायक डॉ जीएस धर्मेश ने आरोप लगाया है कि गलत ढंग से मतदाता सूची में मतदाताओं के नाम हटाने और जोड़ने का खेल चल रहा है। यहां भाजपा के खिलाफ साजिश की जा रही है। इसकी निपष्क्ष जांच होनी चाहिए।

बसपा के आगरा लोकसभा प्रभारी मनोज सोनी ने कहा कि हमारा तो यही कहना है कि न तो गलत ढंग से नाम काटे जाएं और न ही किसी का नाम जोड़ा जाए। यह गड़बड़ी जिस किसी ने की उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। 

इस संबंध में एसडीएम सदर अभिषेक सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जिस किसी ने वोट काटे हैं या जोड़े उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जो नाम काटे गए हैं यदि वह गलत कटे हैं तो जोड़े जाएंगे। बूथ पर जाकर नाम जोड़ने की कार्यवाही की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed