फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP aims to spread hatred before elections

चुनाव से पहले नफरत फैलाना भाजपा का लक्ष्य

Sat, 20 Nov 2021 11:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
BJP aims to spread hatred before elections
-कांग्रेस कार्यालय पर पत्रकार वार्ता में जानकारी देते कांग्रेसी नेता - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। कांग्रेस के प्रदेश सचिव मोहम्मद राशिद ने शनिवार को कांग्रेस कार्यालय मंडी धर्मदास पर पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि सरकार बनाने के लिए चुनाव से पहले नफरत फैलाना ही भाजपा का मकसद है। विधानसभा चुनाव से पहले डर की वजह से केंद्र सरकार ने तीनों कृषि कानून वापस लिए हैं। सरकार को किसानों की सभी समस्याओं का समाधान करना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कृषि कानून तो उद्योगपतियों के लाभ के लिए बनाए गए थे। किसानों का इन कानूनों से कोई भला होने वाला नहीं था। जब कानून सही नहीं थे तो आखिर किसानों पर थोपे क्यों जा रहे थे। किसानों ने जब आंदोलन शुरू किया तो उसको दबाने के लिए सरकार ने सभी उपाय किए।
विज्ञापन

कांग्रेस ने किसानों की हर स्तर पर लड़ाई लड़ी है। केवल कृषि कानून वापस होने से किसानों का भला नहीं होगा। सरकार को एमएसपी पर कानून भी बनाना चाहिए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष विनीता शाक्य, शहर अध्यक्ष अजय दुबे, अरङ्क्षवद तिवारी, मुकेश शुक्ला, संकोच गौड, मनोज शाक्य, चंद्रप्रकाश दुबे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed