फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bjp achieve 265 target says B.L verma

265 के लक्ष्य को हासिल करेगी भाजपा: बीएल वर्मा

Tue, 24 May 2016 12:07 AM IST
अमर उजाला आगरा
अमर उजाला आगरा Updated Tue, 24 May 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
bjp achieve 265 target says B.L verma
भ्‍ााजपा नेता - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
कार्यकर्ताओं के जोश के दम पर भाजपा 2017 में प्रदेश में सरकार बनाएगी। नेतृत्व ने 265 प्लस का जो लक्ष्य निर्धारित किया है, उससे कहीं ज्यादा सीटें भाजपा जीतेगी। यह कहना है कि भाजपा ब्रजक्षेत्र के नवनियुक्त अध्यक्ष बीएल वर्मा का। सोमवार को उन्होंने ब्रजक्षेत्र संगठन मंत्री भवानी सिंह के साथ जयपुर हाउस स्थित ब्रजक्षेत्र कार्यालय पद कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान हाल ही में नियुक्त महानगर प्रभारी रविकांत भी मौजूद थे।
विज्ञापन

नियुक्त होने के बाद पहली बार कार्यालय आए तीनों पदाधिकारियों का पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान बीएल वर्मा ने कहा कि बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत किया जाएगा। सदस्यता अभियान की समीक्षा की जा रही है। इसमें गड़बड़ी मिलने पर बूथ प्रभारी बदले भी जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि सात जून को राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी ब्रजक्षेत्र के बूथ प्रभारियों से मिलेंगे। उनका कासगंज में कार्यक्रम प्रस्तावित है। 26 मई को केंद्र सरकार के दो साल पूरे होने के बाद 27 मई को शहर में बड़ कार्यक्रम किया जाएगा। इसमें केंद्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा, पूनम महाजन व सुखवीर सिंह बादल मौजूद रहेंगे। नवनियुक्त पदाधिकारियों के स्वागत कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री डा. रामशंकर कठेरिया, विधायक जगन प्रसाद गर्ग व योगेंद्र उपाध्याय, प्रदेश मंत्री रामप्रताप सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष श्याम भदौरिया, नवीन जैन, पुरुषोत्तम खंडेलवाल, विजय दत्त पालीवाल, शिवशंकर शर्मा, प्रमोद गुप्ता, अंजुला माहौर, हेमलता दिवाकर, अनिल चौधरी, मनोज शर्मा आदि मौजूद थे। धन्यवाद महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे ने दिया। इससे पहले एत्मादपुर के बरहन तिराहे पर तीनों पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। यहां नगर अध्यक्ष केपी सिंह, रामनाथ गुप्ता, पुष्पेंद्र देव एडवोकेट, पीतांबर सिंह लोधी, विजेंद्र बघेल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed