{"_id":"6a1cf98038fa8df32d09f4f3","slug":"birthday-party-turns-violent-in-agra-neighbours-clash-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: जन्मदिन पार्टी में मचा बवाल, इसलिए पड़ोसियों के बीच चले लाठी-डंडे; पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: जन्मदिन पार्टी में मचा बवाल, इसलिए पड़ोसियों के बीच चले लाठी-डंडे; पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
Mon, 01 Jun 2026 08:46 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Mon, 01 Jun 2026 08:46 AM IST
सार
आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में बच्ची की जन्मदिन पार्टी के दौरान पड़ोसियों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में जमकर मारपीट और तोड़फोड़ हुई। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चार लोगों का शांतिभंग में चालान किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के सिकंदरा थाने के सामने बच्ची की जन्मदिन पार्टी में पड़ोसियों ने घुसकर मारपीट कर दी। दोनों ओर से जमकर लाठी- डंडे चले। घटना का वीडियो वायरल हुआ है। पुलिस ने 6 पर प्राथमिकी दर्ज की है। दोनों पक्ष के 4 लोगों का शांतिभंग की धारा में चालान किया गया है।
सिकंदरा थाना के सामने रहने वाले संजय चौधरी की बेटी अंशिका का शुक्रवार को जन्मदिन था। घर के बाहर टेंट लगाकर दावत का इंतजाम किया गया था। इसी दौरान पड़ोसियों से विवाद हो गया।
पड़ोसी राहुल दत्त, रिक्की, अंकित, सागर, गुड्डू, पीयूष, अतुल और अन्य अज्ञात घुस आए और मारपीट करने लगे। उन्होंने पुलिस को कॉल किया तो पुलिस को आता देख आरोपी भाग गए। पुलिस के जाते ही आरोपियों ने फिर से धावा बोल दिया।
विज्ञापन
आरोपियों ने गाड़ी और काफी सामान तोड़ दिया। थाना प्रभारी सिकंदरा ने बताया कि शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। चार का चालान किया गया है।