फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Birthday Celebration Turns Violent in Agra: Police File FIR After Firing Incident

बर्थडे का जश्न पड़ा भारी: स्कूटर पर काटा केक, फिर 6 राउंड फायरिंग, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

Fri, 21 Nov 2025 08:19 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 21 Nov 2025 08:19 AM IST
सार

आगरा में बीच सड़क पर युवकों ने स्कूटर पर रखकर केक काटा। इसके बाद एक के बाद एक छह गोलियां चलने की आवाज सुनाई दी। जिसके आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Birthday Celebration Turns Violent in Agra: Police File FIR After Firing Incident
agra police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के सतीनगर सब्जी मंडी में देर रात स्कूटर पर केक काटते युवकों का वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में गोली चलने जैसी आवाजें भी सुनाई दे रही हैं। मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक जांच में सामने आया कि घटना 15 नवंबर की रात करीब 12 बजे की है। हर्षित नाम के युवक का जन्मदिन मनाया जा रहा था। वीडियो भी चौधरी हर्षित जाट की आईडी से साझा किया गया है। जिसमें “अंत तक प्रतीक्षा करें, छह एक साथ लगातार जैसा वाक्य लिखा दिखाई देता है। वीडियो में शैलू, प्रवीण, विष्णु सहित कई अज्ञात युवक भी शामिल हैं। 6 राउंड फायरिंग करने के बाद एक युवक संदिग्ध रूप से अपनी कमर के पीछे कुछ रखते दिखाई देता है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  Health: चाऊमीन-मोमोज दे रहे बच्चों को भयानक बीमारियां, चिकित्सकों ने परिजनों को दी ये सलाह
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस ने मामले में नामजद प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपियों में विष्णु, प्रवीण और शैलू को पकड़ा भी गया है। अन्य की तलाश की जा रही है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed