फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Birth Record Crash Of Two Years In Nagar Nigam Agra

आगराः इन दो सालों में जन्मे 48 हजार बच्चों का रिकॉर्ड नगर निगम से 'गायब', अभिभावक परेशान

Fri, 11 Sep 2020 10:46 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 11 Sep 2020 10:46 AM IST
सार

शहर में हर महीने 1800 से 2000 बच्चों का जन्म होता है। इस लिहाज से हर साल 24 हजार जन्म प्रमाणपत्र नगर निगम की साइट
पर लोड किए जाते हैं। 2012 से 2014 के बीच 2 साल से ज्यादा का रिकॉर्ड गायब होने के कारण 48 हजार से ज्यादा अभिभावकों की
परेशानियां बढ़ गई हैं।

विज्ञापन
Birth Record Crash Of Two Years In Nagar Nigam Agra
आगरा नगर निगम

विस्तार

आगरा जनपद में साल 2012 से 2014 के बीच जन्म लेने वाले 48 हजार से ज्यादा बच्चों का रिकॉर्ड नगर निगम के सर्वर से गायब है। इन बच्चों के जन्म प्रमाणपत्र की प्रतिलिपी नहीं मिल पाने के कारण अभिभावक परेशान हैं।
विज्ञापन


अब उन्हें बच्चों को जन्म प्रमाणपत्र दोबारा बनवाने के लिए नगर निगम के चक्कर काटने होंगे। शहर में हर महीने 1800 से 2000 बच्चों का जन्म होता है। इस लिहाज से हर साल 24 हजार जन्म प्रमाणपत्र नगर निगम की साइट पर लोड किए जाते हैं।
विज्ञापन



2012 से 2014 के बीच 2 साल से ज्यादा का रिकॉर्ड गायब होने के कारण 48 हजार से ज्यादा अभिभावकों की परेशानियां बढ़ गई हैं। रिकॉर्ड ना होने के कारण जन्म प्रमाणपत्र की प्रतिलिपि लेने के लिए उन्हें नगर निगम के कार्यालय आना होगा और नए प्रमाणपत्र की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एक साइट से दूसरी साइट के बीच रिकॉर्ड लापता
शहर की सभी अस्पताल अपने लॉगिन आईडी से जन्म लेने वाले बच्चे का ब्यौरा निगम की वेबसाइट पर दर्ज करते हैं। एक महीने बाद अभिभावक जन्म प्रमाणपत्र डाउनलोड कर लेते हैं।

बच्चे का डाटा आगरा नगर निगम की वेबसाइट से पहले उत्तर प्रदेश सरकार के जन्म और मृत्यु पंजीकरण साइट पर जाता है और उसके बाद भारत सरकार की वेबसाइट पर। लेकिन अब वर्ष 2012 से 2014 के बीच जन्म लेने वाले बच्चों का रिकॉर्ड नहीं है। इसकी वजह से इनका जन्म प्रमाणपत्र डाउनलोड नहीं हो पा रहा है।


वेबसाइट से डाउनलोड नहीं हो पाया
मुझे अपनी बेटी का 2014 का जन्म प्रमाणपत्र निकालना था, लेकिन वेबसाइट से डाउनलोड नहीं हो पाया। मैंने निगम में आकर जानकारी की तो बताया कि कोई रिकॉर्ड नहीं है। प्रमाणपत्र नहीं बन पाएगा। - मयंक मिश्र, धूलियागंज

तीन चक्कर लगा चुके पर प्रमाणपत्र नहीं बना
2014 में जन्मे बच्चे के जन्म प्रमाणपत्र के लिए तीन बार आ चुके हैं लेकिन प्रमाणपत्र नहीं बना है। कहते हैं कि हॉस्पिटल से कोई रिकॉर्ड नहीं मिला है, जबकि हमारे परिचित ने 5 महीने पहले ही ऑनलाइन प्रमाणपत्र डाउनलोड किया है। - शशि बाला, बालूगंज
 

मेरे पास रोजाना लोग आ रहे हैं, जिनके बच्चों का जन्म 2014 में हुआ लेकिन उन्हें जन्म प्रमाणपत्र जारी नहीं हो रहा है। मैंने निगम के अधिकारियों को जानकारी दी थी लेकिन उन्होंने कोई कदम नहीं उठाया। - संजय राय, पार्षद, दिल्ली गेट

कहीं न कहीं तो रिकॉर्ड होगा
जन्म प्रमाणपत्र का रिकॉर्ड कहीं ना कहीं जरूर होगा। इसके लिए मैं संबंधित अधिकारी से जवाब मांग रहा हूं। किसी सर्वर या सीडी के जरिए रिकॉर्ड रखा होगा तो उसे अपलोड कराएंगे ताकि लोगों को दिक्कतें ना हों। - निखिल टी फुंडे, नगर आयुक्त
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed